HomeNews Headlinesदुःखद:खाकी पर हमला,बाइक सवार बदमाशों ने गश्त कर रहे होमगार्ड सैनिक को...

दुःखद:खाकी पर हमला,बाइक सवार बदमाशों ने गश्त कर रहे होमगार्ड सैनिक को गोली मारी,मौत

बता दें कि अफसरों ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। एसएसपी बदायूं के पीआरओ ने बताया कि बदमाशों ने होमगार्ड की हत्या की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है होमगार्ड की हत्या की सूचना पर हड़कंप मच गया।



बदायूं/उत्तरप्रदेश…………


उत्तरप्रदेश के बदायूं के उघैती थाना इलाके में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने रात्रि गश्त कर रहे होमगार्ड को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी देहात डॉक्टर एसपी सिंह और सीओ इरफान नासिर व इलाकाई पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में कांबिंग तेज कर दी गई है।


क्या है मामला……………


हजरतपुर थाना इलाके के करियामई गांव निवासी छत्रपाल (36) होमगार्ड था। गुरुवार रात छत्रपाल, प्लाटून कमांडर राजेंद्र के साथ उघैती थाना इलाके के बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रहा था। तभी रात करीब दो बजे दो बाइकों पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। छत्रपाल ने उनको रुकने के लिए कहा। लेकिन बदमाश नहीं रुके। होमगार्ड ने दौड़ाकर बदमाशों को पकड़ना चाहा। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली होमगार्ड छत्रपाल को लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। होमगार्ड को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!