ग्वालियर/मध्यप्रदेश…………
चंबल संभाग के पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की माताजी प्राची सिंह का बीती रात निधन हो गया। वह लम्बे समय से अस्वस्थ थी। इस अवसर पर श्री सिंह के पिता डीएन सिंह सहित उनका पूरा परिवार उपस्थित था। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर के मुरार मुक्तिधाम में किया गया। प्राचीसिंह को मुखाग्नि उनके पति डीएन सिंह ने दी। मुक्तिधाम में ग्वालियर संभाग आयुक्त बृजमोहन शर्मा, आईजी ग्वालियर अंशुमन यादव, डीआईजी एसएएफ संजय सिंह, चम्बल डीआईजी सुधीर लाड, डीआईजी ग्वालियर मनोहर वर्मा, डीआईजी महिला सेल अशोक गोयल, एसपी मुरैना अमित सांघी, एसपी दतिया मयंक अवस्थी, एसपी ईओडब्ल्यू रघुवंश सिंह भदौरिया, कमांडेट तेरहवी वाहिनी एमएल छारी, एएसपी मुरैना अनुराग सुजानिया, एएसपी भिंड गुरुकरण सिंह, एएसपी दतिया मंजीत चावला सहित ग्वालियर-मुरैना संभाग के अनेक पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों, राजनैतिक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों तथा ग्वालियर-मुरैना, भिण्ड, दतिया के सैकड़ों लोगों ने मृतआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
