HomeNews Headlinesबड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी बदमाश रिंकू सिंह,पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी बदमाश रिंकू सिंह,पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

“बता दें कि एसपी के मुताबिक बदमाश रिंकू के ऊपर हत्या लूट जैसे 20 अपराधी मुकदमें दर्ज हैं पुलिस ने रिंकू के पास से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं”



सुल्तानपुर/उत्तरप्रदेश………….


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में हत्या, लूट जैसे अपराधिक घटनाओं में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार सुबह एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिंकू के पास से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इनामी बदमाश से पूछताछ में जुटी है।


क्या है मामला……………



पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि 50 हजार का इनामी रिंकू सिंह आज करौंदी कला थाना क्षेत्र के हाजीपुर विधौना में रहने की सूचना मिली। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रिंकू के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अखंड नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डाॅक्टरों ने उससे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का दावा है कि इनामी बदमाश की गिरफ्तारी से अपराध में कमी आएगी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!