“बता दें कि नोएडा की तरह ही महाराष्ट्र का शहर पुणे में भी इस तरह के फैसले लिए गए हैं वहां भी गलत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए एक सड़क पर 'टायर कीलर्स' लगाए गए हैं और यह प्रयोग काफी सफल भी रहा है”
नोएडा/उत्तरप्रदेश…………
ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से एक अनोखा इंतजाम किया गया है। नोएडा में गलत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों के लिए सड़क पर 'टायर किलर्स' लगाए जाएंगे। इस टायर किलर्स की खासियत होगी कि यहटायर किलर्स सही दिशा से आने वाले वाहनों के लिए एक स्पीड ब्रेकर के रूप में काम करेंगे, वहीं गलत दिशा से आने वाली गाड़ियों के पहिये इस पर पड़ते ही पंक्चर हो जाएंगे। नोएडा में ट्रैफिक कांस्टेबलों से मिले फीडबैक के बाद पांच स्थानों की पहचान की गई है।इनमें नोएडा सेक्टर-76, सेक्टर-74 का चौराहा, सेक्टर 77 नॉर्थ आई जंक्शन, होशियारपुर यू-टर्नके पास, सेक्टर 61 में साई मंदिर के यू-टर्नके पास और सेक्टर 75 मेट्रो स्टेशन के पास टायर किलर भी स्थापित किया जाएगा।
कैसे काम करतें है टायर किलर्स……….

टायर किलर्स की खासियत होती कि यह सही दिशा से आने वाले वाहनों के लिए एक स्पीड ब्रेकर के तौर पर काम करेंगे, वहीं कोई वाहन अगर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आता है, तो इसमें उभरे बड़े-बड़े कांटे गाड़ियों के पहियों में घुस जाएंगे और पंक्चर कर देंगे। वहीं विदेश में ये ‘टायर किलर्स’ बेहद आम हैं और अपराधियों के वाहनों को रोकने के लिए उनका इस्तेमाल किया जाता है।
क्या है मामला………….
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया, गलत दिशा में गाड़ी चलाना अपराध है बावजूद लोग नियम का पालन नहीं करते हैं इसके लिए टायर किलर्स लगाने का फैसला लिया गया है। इस उपकरण को अगले सप्ताह स्थापित किया जाएगा। एक ही दिन में तीन स्थानों पर टाॅयर किलर को फिक्स्ड करने का प्लान किया गया है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि नोएडा में अधिकतर लोग गलत दिशा में ही गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं। 500 मीटर से कम दूरी पर सही मोड़ होते हुए भी लोग जल्दीबाजी में नियम का उल्लघन करते हैं। इनमें अधिकतर दो पहिए वाहन होते हैं।
