HomeNews Headlinesबड़ी कामयाबी:9 लाख के इनामी नक्सली दंपति गिरफ्तार,50 से अधिक नक्सली वरदातों...

बड़ी कामयाबी:9 लाख के इनामी नक्सली दंपति गिरफ्तार,50 से अधिक नक्सली वरदातों को दिया था अंजाम

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़………..


राजनांदगांव जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 लाख रुपए के इनामी दंपति भानपुर एलओएस डीव्हीसीएम पवन ऊर्फ लेतरू और पत्नी एलओएस सदस्य मनकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते बुधवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सली सामान बरामद हुए थे।



क्या है मामला…………..


दुर्ग रेंज के आईजी एवं डीआईजी और आईटीबीपी जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन के तहत जिला पुलिस ने पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी सदस्य लेतरू ऊर्फ पवन और उनकी पत्नी एलओएस सदस्य श्यामा ऊर्फ मनकी अपने इलाज के लिए राजनांदगांव के मदनवाड़ा आए हुए थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई थी एक हफ्ते में दो बार पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने बड़ी संख्या में नक्सली सामान बरामद किया है इसकी जानकारी दुर्ग रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने दी है।


अपराधिक इतिहास………..



नक्सली पवन और उसकी पत्नी मनकी वर्ष 2007 से जिला कोंडागांव, जगदलपुर और नारायण इलाके में 50 से अधिक बड़े नक्सली वारदात में शामिल थे। वहीं बीते 11 वर्षों में पवन और उसकी पत्नी ने बस्तर में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें पुलिस के कई जवान भी शहीद हो चुके हैं। नक्सली पवन वर्ष 2010 में मर्दापाल थाना क्षेत्र में ग्राम शाला भवन की खिड़की, दीवार और छत को गैती सब्बल से तोड़फोड़ की थी, वहीं वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव समय पुगारपाल के पहले पहाड़ के पास घात लगाकर बैठे पुलिस पार्टी को जान से मारने के लिए बम विस्फोट और अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसके बाद वर्ष 2014 में मर्दापाल थाना क्षेत्र के उत्तर पश्चिम छोटे पहाड़ी जंगल में सिंगलू सलाम को पुलिस मुखबिर के शक पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वहीं वर्ष 2018 में थाना मारडूम ककनार में पुलिस मुखबिर के शक पर 3 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!