HomeNews Headlinesसिंधी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले,BJP विधायक रामेश्वर शर्मा पर 6...

सिंधी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले,BJP विधायक रामेश्वर शर्मा पर 6 महीने बाद FIR दर्ज

“बता दें कि पहले मामला रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब बैरागढ़ थाने में विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है”



भोपाल/मध्यप्रदेश……….


भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला पिछले साल विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। प्रचार के दौरान रामेश्वर शर्मा ने सिंधी समाज के लिए अर्मादित टिप्पणी की थी। उस वक्त भी सिंधी समाज ने उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी मुलाकात की थी। विवाद बढ़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें तलब कर इस मामले पर सफाई मांगी थी।


क्या था पूरा मामला…………


बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रामेश्वर शर्मा हुजूर सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने इस सीट से एक सिंधी उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी को निशाना बनाते हुए सिंधी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद इस मामले पर सियासत काफी गरमा गई थी। सिंधी समाज ने उनके इस बयान को लेकर बैरागढ़ बंद रखा था और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!