आपको बता दें जिस समय ये घटना हुई कुछ दूरी पर ही जीवाजी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मीटिंग ले रहे थे जिसके चलते क्षेत में पुलिस भी तैनात थी। जिस जगह यह घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी लेकिन शातिर बदमाश पुलिस को भी चकमा दे गए, और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू कर दिया है। वहीं फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पीएचई के ठेकेदार से 5 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश भाग निकले। ठेकेदार बैंक से 5 लाख रुपए निकालकर रजिस्ट्री करने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे शहर में नाकाबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित सनवैली में रहने वाले विनय आनंद पीएचई में ठेकेदारी का काम करते हैं। आज दोपहर वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित एसबीआई बैंक पर पैसे निकालने के लिए पहुंचे थे। जहां से वे 5 लाख कैश लेकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक करते हुए उनसे 5 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। अपने साथ हुई लूट के दौरान उन्होंने वहां शोर मचाया तो तभी घटना स्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश पुलिसकर्मी को कट मारकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश काफी दूर भाग चुके थे। ठेकेदार का कहना था कि वह बैंक से 5 लाख रुपए निकाल कर रजिस्ट्री करने के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बदमाशों की घिराबंदी के लिए नाकाबंदी कर दी है। लेकिन पुलिस के हाथ बदमाश अभी तक नहीं लगे। वहीं पुलिस ने बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया है। जिससे लूट करने वाले बदमाशों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस ने पूरे शहर भर में नाकाबंदी कर दी है। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वीडियो देखें
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने PHE के ठेकेदार से की 5 लाख की लूट,वाहन चेकिंग कर रही पुलिस को चकमा देकर फरार#loot #mpp #mppolice #gwalior #Arcane #jayvik #DonBelle @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP @mohdept @MP_MyGov @DGP_MP @JM_Scindia @IgpGwalior @jdjsgwalior pic.twitter.com/gh2xkVTKxv
— नंबर वन पुलिस डॉटकॉम (@No1policeCom) November 25, 2024
