HomeNews Headlinesएक और पटवारी लोकयुक्त के हत्थे चढ़ा,किसान से माँग रहा था 15...

एक और पटवारी लोकयुक्त के हत्थे चढ़ा,किसान से माँग रहा था 15 हज़ार की रिश्वत

सागर/मध्यप्रदेश…………….


मध्यप्रदेश में लोकयुक्त की कार्यवाही लगातार जारी हैं फिर भी भ्रष्टाचार है कि रुकने का नाम नही ले रहा है। एमपी के सागर जिले से एक मामला सामने आया है। जहाँ जमीन के सीमांकन कार्य के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे एक पटवारी को लोकायुक्त ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद पटवारी की संपत्ति की जांच भी लोकायुक्त द्वारा की जाएगी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त डीएसपी के अनुसार पटवारी शैलेंद्र सकवार को पकड़कर मोतीनगर थाना लाया गया। यहां पर हाथ धुलाने पर वे गुलाबी हो गए। लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। किसान भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पटवारी साल भर से परेशान कर रहा था। हल्के में कई किसान उससे पीड़ित रहे हैं।


क्या है पूरा मामला…………….


लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह लिधौरा खुर्द हल्के में तैनात पटवारी शैलेंद्र सकवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। पटवारी ने किसान भूपेंद्र सिंह लोधी से 15000 रुपए की रिश्वत जमीन के सीमांकन के बदले में मांगी थी। रिश्वत न देने के कारण पटवारी करीब एक साल से किसान को चक्कर लगवा रहा था।

मंगलवार सुबह किसान को उसने अपने केशवगंज स्थित घर पर ही 15000 की रिश्वत के साथ बुलाया था। परेशान किसान ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव से इसकी शिकायत की भी। शिकायत की पुष्टि पर लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा डीएसपी राजेश खेड़े की टीम को जिम्मेदारी दी गई। डीएसपी लोकायुक्त खेड़े योजना के अनुसार किसान को 15000 की रिश्वत के साथ पटवारी के पास पहुंचाया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत के रुपए लिए पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!