बता दें कि संदीप अयाची पर 3 अगस्त 2022 को महिला थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज हुआ था। एक महिला कॉन्स्टेबल ने फरार टीआई संदीप अयाची पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी टीआई फरार है।
जबलपुर/मध्यप्रदेश।
पुलिस ने पुलिस के ऊपर ही ईमान घोषित किया है। जी हां अब तक पुलिस फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करती थी, लेकिन इस बार पुलिस को पुलिस पर ही ईमान घोषित करना पड़ा हैं।
दरअसल,जबलपुर पुलिस के सामने बड़ी ही अजीबों गरीब स्थिति बनी है बने भी क्यों न जब उसके ही महकमे से कोई दागदार हो जाए। लव स्टोरी, फिर दुराचार के आरोप में जबलपुर के बहुचर्चित थाना प्रभारी संदीप अयाची की गिरफ्तारी पर एसपी ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। पुलिस को पुलिस की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा सुनकर पब्लिक भी हैरान है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीड़ित महिला पुलिस आरक्षक ने पुलिस को बताया कि संदीप अयाची वर्ष 2018 में जब जबलपुर के गोरखपुर थाने में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ थे उस दौरान उन्होंने उससे दोस्ती की। संदीप अयाची का तबादला पनागर हुआ तो महिला आरक्षक की अक्टूबर 2018 में पनागर में ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप उसे अपने साथ एक होटल ले गया और जहां पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला नव आरक्षक ने संदीप अयाची के खिलाफ कटनी एसपी से भी शिकायत की थी, पर बाद मे शिकायत को वापस ले लिया। करीब एक साल पहले जबलपुर कोतवाली पुलिस के सामने टीआई संदीप अयाची को पिता तुल्य बताने वाली महिला आरक्षक ने एक बार फिर संदीप अयाची पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया। अब एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने टीआई संदीप के खिलाफ 5 हज़ार का इनाम घोषित किया है।

शादी की बात से मुकरा टीआई
पांच साल पहले टीआई संदीप अयाची गोरखपुर थाने में पदस्थ थे। इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ 25 वर्षीय महिला आरक्षक की भी गोरखपुर थाने में तैनाती की गई थी। एक थाने में रहते हुए महिला आरक्षक की टीआई से अच्छी जान पहचान हो गई। टीआई जब भी किसी कार्रवाई के लिए निकलते थे तो महिला आरक्षक उनके साथ मौजूद रहती थी। इसी कारण दोनों में नजदीकियां हो गईं। लेकिन कुछ दिनों बाद टीआई का तबादला पनागर थाने में कर दिया गया।

इसके बाद महिला आरक्षक की ड्यूटी पनागर मे लगी।इसी दौरान थाना प्रभारी संदीप अयाची उसे बहला फुसलाकर सोनिया पैलेस होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद टीआई लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। महिला आरक्षक जब शादी करने के लिए कहती तो टीआई उसकी बात को टाल देते थे। 2022 में शादी करने के लिए राजी नहीं होने पर महिला आरक्षक ने बीते माह जनवरी में जबलपुर के कोतवाली थाने पहुँचकर काफी हंगामा मचाया था।
महिला आरक्षक के हंगामे के बाद,मांग में सिंदूर भरा

महिला आरक्षक के हंगामे के बाद टीआई संदीप अयाची ने झांसा देकर उसकी माँग में सिंदूर भर दिया था। तब कहीं जाकर महिला आरक्षक शांत हुई थी, लेकिन इस घटना के बाद टीआई ने महिला आरक्षक से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। महिला आरक्षक के विरोध जताने के बाद अयाची उसे प्रयागराज ले गए, जहाँ फिर से उसकी माँग में सिंदूर भरकर विवाह कर लिया, लेकिन पत्नी के रूप में उसे साथ में नहीं रखा। अयाची के इस बर्ताव से परेशान होकर वह पुलिस अधिकारियों के पास पहुँची थी। तब यह बात वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आई और तत्कालीन कटनी एसपी ने उन्हें बरही थाने से हटाकर कटनी लाइन में भेज दिया था।
