HomeBreaking Newsजिलाध्यक्ष की मदिरा पर चर्चा:कांग्रेस ने ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते...

जिलाध्यक्ष की मदिरा पर चर्चा:कांग्रेस ने ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते वीडियों शेयर किया

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी की मुहिम छेड़े हुए हैं ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शराब को अच्छा नहीं मानते ऐसे में उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष का वायरल वीडियो कई सवाल खड़े करता है। बहरहाल चुनावी दौर में सिंधिया की ग्वालियर में मौजूदगी के दौरान वायरल वीडियो ने राजनीति को गरमा दिया है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा जिला ग्वालियर अध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वायरल वीडियों शेयर किया। साथ ही कहा कि यह भाजपा का असली चाल और चरित्र है। भाजपा जिला अध्यक्ष के इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस समय हंगामा मचा दिया है।

क्या है पूरा मामला

बीजेपी ग्वालियर जिला अध्यक्ष का शराब पीते वीडियो वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ग्वालियर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वायरल वीडियों शेयर किया है। इसमें माखीजानी के एक हाथ में सूप की कटोरी है और उनके सामने की टेबल पर शराब का गिलास रखा है। जिसे वह वीडियों में उठा कर पीते हुए भी दिख रहे है। इस पर अरुण यादव ने वीडियों को ट्वीट किया कि यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है। ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी शराब पीते हुए वायरल वीडियों है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा कि आपके जिला अध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरूकता अभियान चला रहे है।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जागरूकता अभियान के जरिए नशाबंदी की अपील कर चुके है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर आंदोलन चला रही है। बता दें उमा भारती ने कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के सामने शराब की दुकान के अहाते के सामने अपने चौपाल लगाई थी। उन्होंने कहा था कि शराबियों की संख्या बढ़ रही है।

उधर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमेन वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने भी ट्वीट कर सवाल किये हैं, उन्होंने ट्वीट किया – सुश्री उमा भारती जी, जवाब दीजिये….”शराबी जिला (ग्वालियर) अध्यक्ष से भाजपा का क्या है नाता, घर को ही बना डाला आहता!!”

इनका कहना

वहीं, इस मामले पर भाजपा ग्वालियर महानगर जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि क्या किसी जगह बैठकर सूप पीना अपराध है। मैं किसी जगह बैठ कर सूप भी नहीं पी सकता। मैं शराब नहीं पी रहा हूं। गिलास से पानी पी रहा हूं।

हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!