HomeBreaking Newsलोकायुक्त ने दुग्ध संघ के प्रभारी प्रबंधक भरत सिंह परिहार को रिश्वत...

लोकायुक्त ने दुग्ध संघ के प्रभारी प्रबंधक भरत सिंह परिहार को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

धार/इंदौर/मप्र।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस व घूसखोरी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी तारतम्य में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने इंदौर दुग्ध संघ के धार के शीत केंद्र फुलगावड़ी तहसील सरदारपुर में कार्यरत प्रभारी प्रबंधक भरत सिंह परिहार को 4 हज़ार की रिश्वत लेते हुए शनिवार को रंगे हाथ पकड़ा है।
आरोपी ने पांच हजार की मांग की थी। मकर संक्रांति पर अपने धार स्थित कार्यालय पर रुपए लेकर आवेदक को बुलाया था। ऐसे में आवेदक ने जैसे ही रुपए दिए, वैसे ही लोकायुक्त ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार किया और धार सर्किट हाउस पर कार्रवाई करने पहुंची। लोकायुक्त की टीम ने पंचनामा बनाने के साथ ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आवेदक व्यापारी संतोष पिता मोहन राजपूत की सरदारपुर में दूध बेचने की दुकान हैं। संतोष गांव में दुग्ध सहकारी समिति संस्था के माध्यम से दूध का बडा व्यापार करना चाहता था। ऐसे में संतोष ने धार में स्थित दुग्ध संघ कार्यालय पर संपर्क किया। जहां से आवेदन करने के बावजूद संतोष का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। पिछले तीन साल से परेशान होने के बाद दो दिन पूर्व प्रभारी प्रबंधक इंदौर दुग्ध संघ आरोपी भरत सिंह परिहार ने रजिस्ट्रेशन करने के एवज में पांच हजार रुपए की मांग की।
जिसके बाद व्यापारी संतोष इंदौर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचा,और शिकायत की। ऐसे में शुक्रवार को इंदौर से एक टीम धार पहुंची और दुग्ध संघ के प्रभारी प्रबंधक को चार हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि आवेदक गांव में संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता था,जिसके एवज में रिश्वत मांगने पर कार्रवाई की गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!