HomeBreaking Newsसाउथ एक्ट्रेस से MP में धोखाधड़ी,मां के नाम फर्जी बैंक अकाउंट,अपनों ने...

साउथ एक्ट्रेस से MP में धोखाधड़ी,मां के नाम फर्जी बैंक अकाउंट,अपनों ने जमीन भी हड़पी

नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश।

राजकुमार दुबे💥💥

साउथ की फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली फिल्म एक्ट्रेस डॉली साह चौरसिया ने अपने चाचा और उनके परिजनों पर फर्जीवाड़ा करते हुए पैतृक जमीन हड़पने एवं मां के फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज बनवा कर बैंक के अकाउंट खुलवाने और बैंक अकाउंट के माध्यम से लोन लेने एवं लाखों के ट्रांजैक्शन करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है फिल्म अभिनेत्री ने बताया कि वह मूलत: नरसिंहपुर के गोटेगांव की रहने वाली हैं लेकिन मद्रास में रहती हैं और उनकी मां भी उनके साथ रहती है इसका फायदा उठाते हुए उनके चाचा और उनके परिजनों ने फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेज के आधार पर बैंकों में अकाउंट खोलें उस पर लोन लिया और लाखों का ट्रांजैक्शन कर फर्जीवाड़ा किया है साथ ही मां की अनुपस्थिति में मां के नकली हस्ताक्षर कर पैतृक जमीन को हथियाया है एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पूरे मामले में विस्तृत जांच करने एवं जांच उपरांत जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है।

मां के साथ शिकायत करने पहुंची साउथ एक्ट्रेस

इनका कहना

शालू चौरसिया ने अपना ऑनस्क्रीन नाम डॉली शा बताया है। उनका कहना है कि मां के फर्जी साइन प्रॉपर्टी में नाम बदलने से लेकर यूनियन बैक और स्टेट बैंक में अकाउंट खुलने तक में उपयोग किए गए। यह सब किया उनके चाचा और चाची सहित पूरे परिवार ने। शालू के मुताबिक, उनकी मां के नाम पर खाते खोले गए। उस पर लोन लिया गया और पैसे चाचा के खाते में ट्रांसफर किए गए। वहीं एसपी विपुल श्रीवास्तव ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की बात कही है।

वीडियो देखें

पुलिस अधीक्षक

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!