●हैदराबाद रेप केस के आरोपी एनकाउंटर में ढेर
●एनकाउंटर मैन के नाम से जाने जाते हैं कमिश्नर वी. सी. सज्जनार
●शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
हैदराबाद/तेलांगना…………….
पुलिस प्रशासन 'जिंदाबाद……. जिंदाबाद……….. के नारे एवं फूलों की बरसात के साथ लोगों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया महिलाओं ने पटाखे चलाकर व मिठाई खिलाकर पुलिस को धन्यवाद दिया। यहाँ अपराधियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा व आक्रोश साफ देखा गया। दरअसल,हैदराबाद के शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और निर्मम हत्या के केस ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। शुक्रवार सुबह ही केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच के लिए इन आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर लेकर गई थी। चारों ने वहां से भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने उन्हें वहीं ढेर कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं।
भागने की कोशिश में मुठभेड़ में ढेर………….
बता दें कि हैदराबाद शादनगर में जानवरों की डॉक्टर से रेप और हत्या के केस में पुलिस ने चारों आरोपियों शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ को पुलिस रिमांड में रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के लिए चारों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। वहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था। इसी बीच चारों ने भागने की कोशिश की।
इस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया करते हुए गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में चारों को ढेर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि हैवानियत भरे इस कांड के बाद से देश भर में उबाल था और चारों को फांसी दिए जाने की मांग उठ रही थी। जहां इन आरोपियों को लेकर जाया गया, इन्होंने रेप के बाद के डॉक्टर की हत्या करके शव को वहीं जलाया था।
सोशल मीडिया पर पुलिस की तारीफ………….
पीड़िता के परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खुशी मना रहे हैं और हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद कह रहे हैं। आरोपियों को मौत के घाट उतारने की खबर से स्कूली छात्राएं भी बेहद खुश नजर आईं। बस से स्कूल जाते हुए कुछ स्कूली छात्राओं ने पुलिस को देखकर जश्न मनाया।
पीड़िता के पिता बधाई दी……………
इस पर पीड़िता के पिता ने सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं, एनकाउंटर के बाद तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया से पहले ही भगवान ने आरोपियों को सजा दे दी। उन्होंने कहा, 'आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी तो मार गिराया गया। इससे हैदराबाद समेत पूरे देश में खुशी है।'
क्या था पूरा मामला…………….
बता दें कि 27 नवंबर की रात 27 साल की जानवरों की डॉक्टर को इन दरिंदो ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था। शराब पीते हुए आरोपियों ने डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते हुए देखा था और यह दुस्साहसी प्लान बना लिया था। स्कूटी की हवा निकालकर पहले मदद का बहाना किया और फिर मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ बारी-बारी से दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी। ये यहीं नहीं रुके। हत्या के बाद शव को ट्रक में रखकर टोल बूथ से करीब 25 किलोमीटर दूर एक ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया और फिर पेट्रोल-डीजल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। सुबह एक दूध बेचने वाले ने जले हुए शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस हैवानियत के बारे में पता चला।
वारंगल केस……………

बता दें कि इस वक्त साइबराबाद पुलिस की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सी. सज्जनार। तेलंगाना के वारंगल में इससे पहले जब एक कॉलेज गर्ल के ऊपर तेजाब छिड़का गया था, तब भी वहां पर काफी विवाद हुआ था। लेकिन कुछ ही समय बाद 3 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। ये मामला 2008 का था, हिरासत में रहने के दौरान तीनों आरोपियों पर पुलिस वालों पर हमला कर दिया था लेकिन बाद में पुलिस के साथ एनकाउंटर में आरोपी ढेर हो गए। सिर्फ रेप आरोपी ही नहीं बल्कि उन्होंने कई माओवादियों के एनकाउंटर में भी वह टीम का हिस्सा रहे थे। हैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर उन्होंने डेढ़ साल पहले ही कमान संभाली थी।
हालांकि, अभी इस एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होनी बाकी है, क्योंकि हर पहलू को देखा जाएगा कि क्या एनकाउंटर करना जरूरी था या नहीं।
