बता दें कि पप्पू उर्फ रामकुमार राय प्रॉपर्टी कारोबारी थे। उनकी आनंद नगर में ही ग्रेट चैम्पियन के नाम से जिम है। 2 दिसंबर की सुबह पप्पू राय अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी समय, बुलट व अन्य बाइक से आए बदमाशों ने पप्पू राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें एक गोली उनके माथे, तीन पेट में और एक पीठ में लगी है। गोली मारने के बाद हमलावर हाथ में पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। आवाज सुन कर पप्पू के परिजन और आस-पास के लोग पहुंचे। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया था।
ग्वालियर/मध्यप्रदेश।
ग्वालियर के बहुचर्चित प्रॉपर्टी कारोबारी व जिम संचालक पप्पू राय की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले से पर्दा उठा देगी। इस हत्याकांड के तार प्राेपर्टी विवाद से जुड़े हैं। इसमें कांग्रेस नेता बृजेश राय के भाई पंकज राय का नाम सामने आया है, जिसने पप्पू राय की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने पंकज राय काे गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड काे अंजाम देने वाले तीन अन्य आराेपिताें की तलाश जारी है। इस मामले में सुपारी देने वाला कारोबारी और एक मीडियेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति जो मथुरा जेल में बंद है, उसने आत्मसमर्पण किया है। दो शार्प शूटर की गिरफ़्तारी शेष है।
क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पप्पू राय और पंकज राय दाेनाें ही प्राेपर्टी काराेबार से जुड़े थे। दाेनाें के बीच प्राेपर्टी काे लेकर विवाद भी चल रहा था। पप्पू राय कई बार पंकज राय की बेइज्जती भी कर चुका था। पंकज राय इसका बदला लेने का मन बना चुका था। ऐसे में उसने पप्पू काे रास्ते से हटाने का निर्णय लिया। पुलिस सूत्राें के अनुसार पंकज ने पप्पू राय से बेइज्जती का बदला लेने के लिए कुलैथ निवासी घाेंटा उर्फ मुकेश से संपर्क किया। पंकज ने ही 20 लाख में पप्पू राय की हत्या की सुपारी घाेंटा उर्फ मुकेश काे दी थी। मुकेश ने इस हत्याकांड काे अंजाम देने के लिए आनंद नगर के पीयूष एवं लालू काे हायर किया था। दाेनाें बदमाशाें ने दाे दिन तक पप्पू राय की दैनिक गतिविधियाें पर निगरानी रखी थी। इसके बाद पप्पू राय का मर्डर प्लान किया गया। इसके तहत पीयूष एवं लालू सुबह जैसे ही पप्पू राय घर से निकला ताे अलर्ट माेड पर आ गए और जब देखा की आसपास काेई सुरक्षा नहीं है ताे उसे गाेली मार दी। घाेंटा उर्फ मुकेश भी वहीं पर पास में छिपा हुआ था, जिससे यदि काेई रूकावट आती ताे मुकेश खुद इस काम काे अंजाम देता।
हत्यारों तक कैसे पहुंची पुलिस

पुलिस ने जब पप्पू राय के ताजा विवाद खंगालना शुरू किए ताे पता चला कि हाल ही में प्राेपर्टी काे लेकर उसका पंकज राय से विवाद हुआ था। जब पुलिस ने जांच शुरू की ताे पूरे मामले का खुलासा हाे गया। पंकज राय काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि सुपारी लेने वाले घाेंटा उर्फ मुकेश एवं हत्या काे अंजाम देने वाले पीयूष एवं लालू की तलाश जारी है।
शूटरों ने हत्या के दो दिन पहले डाला था फेसबुक पर स्टेटस

प्रॉपर्टी डीलर पप्पू राय की हत्या करने वाले शूटरों इरादे पहले से ही बुलंद थे इस बात की गवाही लालू लालू की फेसबुक आईडी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने से दो दिन डाली पोस्ट में साफ नजर आ रहा है जिसमें लालू ने लिखा था अंजाम जो भी हो खेल तो बड़ा ही करेंगे इस फेसबुक पोस्ट में पीयूष और लालू दोनों नजर आ रहे हैं और लालू की फेसबुक आईडी पर हाथ में बंदूक लिए फोटो भी है साफ है कि लालू के इरादे बुलंद थे और वह क्राइम की दुनिया में अपना नाम ऊंचा करना चाह रहा था इसीलिए उसने पप्पू राय की हत्या का जिम्मा ले लिया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
हत्याकाण्ड का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, एसआई सुरजीत सिंह परमार एएसआई राजीव सोलंकी, हैड कान्स्टेबल घनश्याम जाट, जितेन्द तोमर,भगवती सोलंकी,रामबाबू,चन्द्रवीर आरक्षक नवीन पाराशर,आशीष शर्मा,रूपेश शर्मा, हरिओम व्यास,योगेन्द तोमर,अरूण पवैया एवं थाना बहोडापुर से थाना प्रभारी बहोडापुर अमर सिंह सिकरवार,एएसआई जानकीनंदन,आरक्षक तारा सिंह, विजय गुर्जर,धर्मेन्द्र तोमर,हिम्मत,अवनेन्द्र सिंह आदि टीम ने हत्याकांड का खुलासा करने कड़ी मशक्कत की।
