HomeBreaking Newsनकाबपोश बदमाशों ने जिम संचालक को सरेआम गोलियों से उड़ाया,हत्या का CCTV...

नकाबपोश बदमाशों ने जिम संचालक को सरेआम गोलियों से उड़ाया,हत्या का CCTV फुटेज आया सामने

बता दें कि हत्या के बाद आनंद नंगर में सनसनी फेल गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया। क्योंकि जिस तरह बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या की है,उससे घटना के बाद भी लोग दहशत में हैं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखना शुरू कर दी है। फुटेज के सहारे पुलिस हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े सरेआम गुरुवार सुबह बहोड़ापुर क्षेत्र के आनंद नगर में जिम संचालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपितों ने जिम संचालक को 5 गोलियां मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से लेकर अभी तक पुलिस चुप्पी साधे हुए है। शव को पीएम हाउस ले जाया गया है।

क्या है पूरा मामला

घटनास्थल पर मौजूद खून के धब्बे

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जिम संचालक व प्रापर्टी डीलर पप्पू राय आनंद नगर में अपने गुरुवार तडके अपने घर के सामने टहल रहे थे। तभी चार पांच बदमाश आए और उन पर फायरिंग करने लगे। बताया जाता है कि आरोपितों ने पांच से छह राउंड गोली चलाई। पप्पू राय को भी 5 गोलियां लगना बताया जा रहा है। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि पप्पू राय की हत्या किन लोगों ने और किस वजह से की है।
हत्या के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पप्पू राय का प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी उन पर फायरिंग हो चुकी थी। लेकिन उस समय वह बच गए थे। लेकिन गुरुवार सुबह आरोपितों ने मौका लगाकर पप्पू पर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इनका कहना

बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने बताया कि जिम संचालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या की है। इसमें पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से लेकर स्पॉट के आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है। जल्द कोई सुराग मिलेगा।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!