बता दें इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरटीओ की कार्यप्रणाली और वाहन चालकों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसके पहले भी कई बार आरटीओ संतोष पॉल अपनी कार्यप्रणाली और मनमानी को लेकर सवालों के घेरे में रहे हैं। वे कई तरह की विवादास्तपद गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। इनके रसूख का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दूसरे जिले में ट्रांसफर होने के बाद भी उन्होंने अपना ट्रांसफर रुकवा लिया है।
जबलपुर/मध्यप्रदेश।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है आरटीओ निर्दोष ऑटो वाले को जेल भेजने के तरीके बता रहे हैं। हमेशा विवादों में रहने वाले जबलपुर RTO संतोष पाल एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल,जबलपुर के आरटीओ संतोष पॉल का एक ऑटो वाले को धमकाते हुए समझाइश देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संतोष पॉल अपने ऑफिस के बाहर चेयर पर धूप में बैठे हैं। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचता है, जिसे देखते ही वे उसे धमकाने लगते हैं। वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि पॉल पुलिस का उदाहरण देते हैं- जिस तरह पुलिस किसी अपराधी को फंसाने के लिए चाकू खरीद कर उसके जेब में रख देती है, वैसे ही मैं 100 ग्राम गांजा तुम्हारी गाड़ी में रखवा दूंगा और तुम्हें जेल भिजवा दूंगा।
इस वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि एक ऑटो चालक अपनी गाड़ी के परमिट और अन्य दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए आरटीओ के पास पहुंचा था। ऑटो चालक लापरवाह है और उसे कई बार पहले भी आरटीओ द्वारा समझाइश दी गई थी। लेकिन,वह नियमों का पालन नहीं करता था। इसीलिए आरटीओ ने उसे धमकी दी। पॉल ने अपनी बातों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है। उनकी बातों से ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस लोगों को बेवजह फंसाने के लिए उनके जेब में चाकू या अन्य प्रतिबंधित चीजें रख देती है। इस वीडियो ने सरकारी तंत्र के भ्रष्ट अफसरों की कलई खोलकर रख दी है।
विवादों से इनका पुराना नाता है
यह कोई पहली बार नही है जब RTO संतोष पाल विवादों में आये है इससे पहले भी संतोष पाल अपनी हरकतों के चलते सुर्खियां बटोर चुके है, कभी परिवहन विभाग के बाहर बैठने वाले एजेंट तो कभी खुद पूर्व मंत्री और विधायक तक RTO संतोष पाल के खिलाफ सड़क पर उतर चुके है, एजेंटस की माने तो RTO संतोष पाल अपने बनाये नियमों से काम करने के लिए एजेंट्स को मजबूर करते है और विरोध करने पर फंसा देने की धमकी देते है, या फिर एजेंट्स के काम को रोक देते है, इसने खिलाफ कई बार एजेंट्स ने सामूहिक रूप से काम बंद कर हड़ताल भी कर दी थी।
वही संतोष पाल के खिलाफ खुद पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व विधायक हरेन्द्रजीत सिंग बब्बू तक धरने पर बैठ चुके है। बब्बू ने आरोप लगाया था कि आरटीओ अधिकारी संतोष पाल होमगार्ड से निष्कासित सिपाही से वसूली करा रहे हैं, सिपाही आरटीओ के नाम की पट्टी लगी गाड़ी में सफर करता है, बब्बू ने कहा कि जब उसे सस्पेंड कर दिया गया है तो वह वर्दी लगाकर कैसे आरटीओ पहुंच रहा है, आरटीओ के नाम पर नागपुर, रायपुर, कटनी, सागर आदि हाइवे पर अवैध वसूली की जा रही है, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पंजाब के ट्रक ड्राइवर के वीडियो के चर्चे पूरे शहर में हैं।
वही एक बार RTO परिसर में विवाद के बाद अपनी पत्नी के साथ बदतमीजी की शिकायत लेकर संतोष पाल थाने पहुंचे थे लेकिन विधायक विनय सक्सेना के इस मामले में थाने पहुंचने के बाद संतोष पाल ने शिकायत वापस ले ली थी। संतोष पाल की पत्नी भी 7 साल से जबलपुर RTO में ही कार्यरत है और इस समय RTO में पत्नी का दबदबा है, वही अपनी बिना नम्बर प्लेट की गाड़ियों और संपत्ति को लेकर भी संतोष पाल सुर्खियों में रहते है। दबी जुबान में लोग कहते है कि आखिर इतने विवादों के बाद भी किसकी कृपा से संतोष पाल इस कुर्सी पर बने हुए है। खुद को वो परिवहन मंत्री का खास बताते हैं। फिलहाल अब इस वायरल वीडियों के चर्चा जोरों पर है।
