HomeBreaking Newsहमें अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था:फरियाद लेकर दर-दर भटक...

हमें अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था:फरियाद लेकर दर-दर भटक रहा है पुलिसकर्मी,TI पर सुनवाई न करने का आरोप

ग्वालियर/मध्यप्रदेश।

हमें अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पुलिस ही अपने पुलिसकर्मी की फरियाद नहीं सुन रही है। अपनी फरियाद लेकर पुलिसकर्मी दर-दर भटक रहा है।
दरअसल,जनता की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस कितनी संजीदा है इसका एक उदाहरण मंगलवार को ग्वालियर में सामने आया। एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने शिकायत की कि पुलिस उसकी ना तो सुनवाई कर रही है और ना ही मदद कर रही है। उसने आरोप लगाया कि उसने संदिग्ध आरोपियों के फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को दे दिए फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्वालियर एसपी की जनसुनवाई ने पहुंचा पुलिसकर्मी जोगेंद्र सिंह मुरैना एसपी ऑफिस में पदस्थ है। उसने पिताजी और अन्य परिजनों के साथ पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया कि महाराजपुरा थाने के टीआई उसकी सुनवाई नहीं कर रहे। जबकि उसने उसके पिताजी के साथ हुई मारपीट और ट्रैक्टर लूट की घटना के संदिग्धों के फुटेज भी टीआई को दिए है फिर भी वे आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रहे।
फरियादी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को दिन में 11 बजे के आसपास उसके पिताजी गिट्टी भरने गए थे जैसे ही वे लक्ष्मणगढ़ से पांच किलोमीटर आगे हाइवे पर पहुंचे पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और ट्रैक्टर रोक लिया। आरोपियों ने पिताजी नरोत्तम सिंह के साथ मारपीट की और तीन बदमाश ट्रैक्टर लूट कर भाग गए। उनके साथ अपाचे बाइक से आये दो बदमाशों ने पिताजी के हाथ पैर बंधे और दो घंटे तक झाड़ियों में बंधक बनाये रखा, फिर भाग गए।
पुलिसकर्मी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उसने घटना की शिकायत महाराजपुरा थाने में की लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, हमने कुछ फुटेज भी पुलिस को दिए संदिग्धों के नाम बताये एक संदिग्ध को पहचाना भी उसका नाम बताय फिर भी टीआई महाराजपुरा ने कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस बस संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ कर वापस लौटा रही है।

इनका कहना

एडिशनल एसपी सतेंद्र सिंह तोमर ने इस मामले में कहा कि ये उनकी सोच है। पुलिस अपना काम कर रही है। मामला गंभीर हैं लूट का प्रकरण है। पुलिस इस मामले में अपन स्तर पर कार्रवाई कर रही है।

वीडियो देखें

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!