HomeNews Headlinesहथियार के लिए झूठ बोलना कांग्रेस नेता को भारी पड़ा,धोखाधड़ी का मामला...

हथियार के लिए झूठ बोलना कांग्रेस नेता को भारी पड़ा,धोखाधड़ी का मामला दर्ज

“बता दें की कांग्रेस नेता अलवेल घुरैया पर लाइसेंस बहाली के लिए झूठा शपथ पत्र देने के मामलें में धारा 420, 193 और 196 के तहत मामला दर्ज किया गया है”



ग्वालियर/मध्यप्रदेश………….


कांग्रेस नेता एवं वार्ड 39 से पार्षद गंगा घुरैया के पति अलवेल घुरैया पर यूनिवर्सिटी थाने में शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल कांग्रेस नेता ने निरस्त शस्त्र लाइसेंस की बहाली के लिए कलेक्टर को झूठा शपथ पत्र दिया था। और जानकारी दी थी कि उनपे कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नही है। जबकि उनपे कई प्रकरण दर्ज थे।


क्या था मामला………….


पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता अलबेल सिंह घुरैया द्वारा हथियार लाइसेंस के लिए झूठा शपथ पत्र देने के मामलें सामने आया है। कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने विष्णुदत्त शर्मा की शिकायत पर हुई जांच के आधार पर अलबेल सिंह को जारी लाइसेंस निरस्त कर दिया था और आदेश दिए हैं कि हथियार को तत्काल पुलिस थाना जनकगंज में जमा कराया जाए। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शिकायत में बताया था कि अलबेल सिंह ने हथियार लाइसेंस के लिए जो शपथ पत्र पेश किया, उसमें जानकारियां छुपाई गईं और अधिकारियों को भ्रमित कर लाइसेंस लिया गया था।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!