HomeNews HeadlinesCM ने कहा:सुधर जाइए,वरना हम सुधार देंगे,अनफिट पुलिसकर्मियों को न दी जाए...

CM ने कहा:सुधर जाइए,वरना हम सुधार देंगे,अनफिट पुलिसकर्मियों को न दी जाए थाने की कमान

ट्रैफिक की खस्ता व्यवस्था से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। साथ ही अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गोरखपुर के सीओ ट्रैफिक को हटाते हुए कंपल्सरी रिटायरमेंट की कार्रवाई का आदेश दे दिया है। यही नहीं, एडीजी ट्रैफिक एमके बशाल को हटाने का आदेश भी दिया है।



लखनऊ/उत्तरप्रदेश………….


सीएम योगी ने रविवार को साढ़े तीन घंटे तक पुलिस के आला अधिकारियों की मीटिंग ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया है कि मोटे और अस्वस्थ पुलिसकर्मियों को थाना प्रभारी न बनाया जाए। आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) यातायात, एम.के. बाशल के तबादले का भी आदेश दिया।


क्या है मामला………….


आदित्यनाथ ने वाहन चालकों से धन उगाही करने के आरोपी गोरखपुर के यातायात सर्कल अधिकारी (सीओ) संतोष सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पकड़ा दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधी कानून से डरें। अपराधिक मामलों की बढ़ती शिकायतों और संख्या के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है। आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि पुलिसकर्मियों की कोई भी लापरवाही कड़ी सजा का कारण बन सकती है।

उन्होंने अधिकारियों को कहा,"सुधर जाइए, वरना हम सुधार देंगे"

उन्होंने गाजियाबाद, नोएडा, सीतापुर, जौनपुर, रामपुर, आंबेडकरनगर, बरेली, बुलंदशहर और इलाहाबाद के जिला पुलिस प्रमुखों को बढ़ते अपराधों के ग्राफ को कम करने और मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!