भोपाल/मध्यप्रदेश………….
राजनीति में प्रतिनिधित्व को लेकर सिंधी समाज लंबे समय से राजनीतिक दलों से उनके समाज के प्रतिनिधि को टिकट देने की मांग करा रहा है। लेकिन प्रदेश के प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस उनकी मांगों को दरकिनार करते रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर सिंधी समाज फिर अपने राजनीतिक अधिकारों को लेकर राजधानी भोपाल में 21 अक्टूबर रविवार को सुबह 10.30 बजे एक महासम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन सिंधु भवन में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार महासम्मेलन की अध्यक्षता सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल के अध्यक्ष और मप्र विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी करेंगे। एक दिवसीय महासम्मेलन में पूरे शहर से समाज के सभी वर्ग के लोगों सहित प्रदेश से चुनिंदा लोग जुटेंगे। इस दौरान समाज की राजनैतिक विचारधारा पर मंथन किया जाएगा। पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव इसरानी के मुताबिक समाज पिछले 2 वर्षों से समाज भाजपा और कांग्रेस दोनों से अपने राजनैतिक अधिकार की मांग कर चुका है। इस दौरान समाज कांग्रेस से प्रदेश की 5 सीटों पर सिंधी समाज के प्रतिनिधि को टिकट देने की मांग कर चुके हैं। वहीं भाजपा से 6 सीटों की मांग कर चुका है।
