अमृतसर/पंजाब………….
दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। पठानकोट से अमृतसर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। दशहरा के मौके पर पंजाब के अमृतसर पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। यह हादसा अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक हुआ जहां रेलवे ट्रैक के किनारे रावण दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां हजारों लोग वहा एकत्र हुए थे तभी पटाखों की आवाज आई तो लोग भागने लगे और उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। इस दौरान आ रही ट्रेन की चपेट में सैकड़ों लोग आ गए। फिलहाल जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक मृतकों की संख्या में बढोत्तरी हो सकती है। यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर आ रही थी। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग रेलवे ट्रैक पर रावण का पुतला दहन कर रहे थे। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। ट्रैक के आसपास खून से लथपथ लाशें बिखरी पड़ी हुई हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी। उत्तर रेलेवे के पीआरओ ने बताया, 'अमृतसर और मनावाला के बीच गेट नंबर 27 के पास कोई हादसा हुआ है। वहां पर दशहरे का कार्यक्रम चल रहा था और उस वक्त लोग अचानक रेलवे फाटक की तरफ भागे तभी एमयू ट्रेन नं 74943 गुजर रही थी और गेट बंद थे।'

पंजाब मुख्यमंत्री ने शोक जताया…………..
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'अमृतसर में हुए दर्दनाक रेल हादसे की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। मैंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को हादसे की चपेट में आए लोगों की मदद करने की अपील की है। जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है।' वहीं अपने दूसरे ट्वीट में पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं राहत कार्य पर नजर रखने के लिए तुरंत अमृतसर रवाना हो रहा हूं। मेरी सरकार की तरफ से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये दी जाएगी और घायलों को पंजाब के किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।' कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव और एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। इसके अलावा राजस्व मंत्री सुखविंदर सरकारिया को पूरे मामले की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
गृहमंत्री ने शोक जताया…………
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'मैंने पंजाब के गृह सचिव और डीजीपी से बात कर हादसे की पूरी जानकारी ली है। दोनों जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। केंद्र राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।'
अमृतसर सिटी के पुलिस कमिश्नर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दशहरा कार्यक्रम के दौरान रेल के चेपट में आने से पचास से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि कितने लोग हादसे में हताहत हुए हैं इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो देखें………….
