HomeNews Headlinesदुःखद:सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत,SI को घायल अवस्था में अस्पताल...

दुःखद:सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत,SI को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया

सिद्धार्थनगर/उत्तरप्रदेश………….


उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एसआई शिवमंगल यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।


क्या है मामला………….


मृतक सिपाही नागेंद्र यादव सहजनवा गोरखपुर के रहने वाले थे। हादसा गुरुवार देर शाम उस समय हुआ जब सिपाही अपने सीनियर एसआई के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान उस्का थाना क्षेत्र के लक्षनपुर गांव के पास गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर पेड़ की टहनी गिरी पड़ी थी, जिसे दोनों मिलकर हटा रहे थे। तभी गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम उन्हों रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सिपाही नागेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। फिलहाल डीसीएम और चालक दोनों ही पुलिस कस्टडी में है मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!