आगरा/उत्तरप्रदेश…………
हमारे लिए कोई दिन खास नही होता क्योंकि हमारा कभी अवकाश नही होता पुलिस विभाग में यह लाइन तब अभिशाप बन गयी जब डेंगू से पीड़ित सिपाही की मौत हो गयी। और उसे ईलाज तक के लिए छुट्टी नही दी गयी। मामला उत्तरप्रदेश के आगरा के खंदौली थाने में पदस्थ सिपाही श्याम सुंदर का है। क्योंकि पुलिस विभाग में छुट्टी की क्या कीमत होती है यह शायद कांस्टेबल श्याम सुंदर का परिवार से अच्छा कोई नही बता सकता। श्याम सुंदर की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई और परिजन छुट्टी न मिलने के कारण मौत होने का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है मामला…………..
कांस्टेबल के पद पर यूपी पुलिस में काम करने वाले श्याम सुंदर अभी आगरा के खंदौली थाने में तैनात थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें पिछले 15 से 16 दिनों से डेंगू बुखार ने घेर रखा था और जब उनकी हालत बिल्कुल खराब हो गयी। तब उन्हें दो दिन पहले छुट्टी दी गयी। अस्पताल में एक दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी। मृतक सिपाही के दो बच्चे हैं और अब उनके जीवनयापन के लिए खर्च की परेशानी भी आ गई है। परिजनों का कहना है कि उनके लिए सरकार और महकमा ठोस कदम उठाए और उनकी पत्नी को कही सरकारी विभाग में नौकरी दी जाए। पत्नी उर्मिला की रो- रोकर बुरी हालत है। फिलहाल अभी कोई अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है पर पुलिस विभाग में श्याम की मौत की चर्चा के बाद सिपाहियों में खासा रोष है।
