भोपाल/मध्यप्रदेश………..
चुनाव आयोग ने पुलिस विभाग को प्रदेश के सभी थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आयोग के आदेश के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि मध्यप्रदेश में साल के अंत में चुनाव होने हैं। और प्रदेश के 700 थानों में टीआई नहीं है। नियमों के तहत चुनाव के समय थाने में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी का होना जरूरी है।
क्या है मामला…………
नियमानुसार जिस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हो रहा है उस समय वहां के थाने में इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी होना जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने पुलिस विभाग को आदेश भी दे दिए हैं। लेकिन इतने कम समय में पुलिस विभाग इस व्यवस्था को कैसे मैनेज करेगा उस पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष पहले से ही सरकार पर हमलावर हो रहा है। हाल ही में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से टीआई विहीन थानों को लेकर में शिकायत की थी। प्रदेश के थानों में इंस्पेक्टर की पोस्टिंग का सिलसिला जारी है, लेकिन पोस्टिंग की कछुआ चाल ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं सितंबर के अंतिम सप्ताह और अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में पुलिस विभाग के पास मैन पॉवर कम होने के कारण नियमों का पालन करने के लिए हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस विभाग के सामने थानों में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को पदस्थ करने की सबसे बड़ी चुनौती भी है।
