ग्वालियर/मध्यप्रदेश………..
ग्वालियर में SC/ST एक्ट के तहत 101 लोगों पर FIR के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। इन लोगों ने थाटीपुर थाने और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बंगले का घेराव कर दिया।
क्या है मामला…………
वॉर्ड 21 के पार्षद चतुर्भुज धनोलिया ने 101 लोगों के ख़िलाफ SC/ST एक्ट के तहत थाटीपुर थाने में FIR दर्ज करायी है। ये लोग इलाके की ख़राब सड़कें और सीवेज की समस्या लेकर पार्षद के पास गए थे। पार्षद चतुर्भुज धनेलिया के घर का घेराव कर प्रदर्शन और नारेबाज़ी की थी। धनेेलिया ने समस्याएं सुनने के बजाए प्रदर्शन में शामिल लोगों के ख़िलाफ केस दर्ज करा दिया अब लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 200 से ज़्यादा लोगों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्वालियर में सपाक्स और सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को काले झंडे दिखाए। ये लोग तोमर के बंगले पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। सवर्ण समाज के लोग ScSt एक्ट के विरोध में केंद्रीय मंत्री तोमर का समर्थन मांग रहे थे।विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री के बंगले पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस का कड़ा पहला बैठा दिया गया है।
थाटीपुर थाना प्रभारी लाइन अटैच……….
वरिष्ठ अफसरो के संज्ञान मे लाए बग़ैर एफआईआर करने वाले ठाटीपुर थाना प्रभारी इंदर सिंह राठौर को लाइन अटैच कर दिया गया है। कल रात कांग्रेस पार्षद चतुर्भुज धनैलिया की शिकायत पर नेत्रपाल समेत 101 लोगो पर एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही
कांग्रेस पार्षद चतुर्भुज धनैलिया पर छेडछाड व धमकी का मामला दर्ज किया गया है।
