HomeNews Headlinesथाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला,एक की हालत गंभीर

थाने के भीतर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला,एक की हालत गंभीर

भिंड/मध्यप्रदेश………..


चंबल के भिंड के ऊमरी थानांतर्गत 2 पुलिसकर्मियों पर हमले की सनसनीखेज घटना हुई। आरोपी ने धारदार हथियार (गेंती) से दोनों पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया। हमले में घायल हुए एक हवलदार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे रविवार रात को पहले ग्वालियर और फिर वहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं एक अन्य सिपाही का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इधर हमलावर को जेल भेज दिया गया है। ऊमरी थाने में 2 आरोपितों पर हत्या का प्रयास और बंदूक लूटने का केस दर्ज किया गया है।


क्या है मामला……….


ऊमरी पुलिस ने रविवार को बाजार में उत्पात मचा रहे विष्णु सिंह राजावत निवासी लारौल थाना रौन को पकड़ा था। आरोपित ने रात करीब 8 बजे हवलदार उमेश बाबू (50) पुत्र ठकुरी प्रसाद निवासी रेखा नगर हाल थाना ऊमरी के सिर में गेती से हमला किया और बाहर की ओर भागा। पहरा ड्यूटी कर रहे सिपाही गजराज सिंह (35) पुत्र बाबूराम रायपुरिया निवासी लठियापुरा थाना गोरमी हाल थाना ऊमरी ने रोका तो आरोपित ने उस पर भी गेती से हमला किया था। हमले में सिपाही और हवलदार घायल हो गए थे। हवलदार को रविवार रात में ही ग्वालियर रेफर किया गया था, जबकि सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना परिसर में मौजूद सिपाहियों ने विष्णु को पकड़ लिया। सोमवार को विष्णु को जेल भेज दिया गया है, जबकि हालत नाजुक होने पर हवलदार को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पहले एक हमलावर होने की बात सामने आई थी। लेकिन सोमवार को ऊमरी थाने में सिपाही मयंक दुबे पुत्र अमरनाथ दुबे द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में विष्णु सिंह राजावत पुत्र श्यामकरण सिंह राजावत के अलावा मान सिंह पुत्र बलवीर सिंह राजपूत निवासी लारौल रौन को आरोपित बनाया गया। दोनों पर थाने में हवलदार और सिपाही पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया। साथ ही थाने में रखी सरकारी बंदूक लूटने की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। ऊमरी पुलिस अब दूसरे आरोपी मान सिंह की तलाश कर रही है।


इनका कहना…………


दोनों युवकों को शराब पिकर हुड़दंग करने के मामले में धारा 151 में बंद किया था। आरोपी विष्णू ने भागने के लिए दोनों पुलिसकर्मियों पर कुदाल से हमला कर दिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।


–-रुडोल्फ अल्वारेस एसपी भिण्ड।


आरोपी का कहना………….


आरोपी युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए आया था, लेकिन पुलिस वालों ने उसे बिना किसी दोष के लॉकअप में बिठा रखा था। उसने पुलिसवालों से कई बार जाने देने के लिए कहा, लेकिन हिरासत में होने के कारण उन्होंने जाने नहीं दिया, जिसके बाद आवेश में आकर उसने कुदाल से दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने की कोशिश की।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!