दतिया/मध्यप्रदेश…………
सड़कों को लेकर सियासत गरमाई हुई है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बार बार यह दावा करते हैं कि प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी हैं। जबकि सड़कों की बदहाली की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। अब एक ताजा तस्वीर दतिया से सामने आई है, जब मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद अमेरिका से अच्छी सड़क पर फंस गए।
क्या है मामला…………
मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने ही विधानसभा क्षेत्र दतिया में एक खराब सड़क पर फंस गए, उनका वाहन कीचड में फंस गया, जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का मारा गया। वहीं मंत्रीजी बाहर खड़े होकर अपने वाहन को कीचड से बाहर आने का इन्तजार करते दिखाई दिए। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसको लोग शेयर करते हुए सरकार को ट्रोल कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के अमेरिका से अच्छी सड़कों के दावे पर तंज कस रहे हैं।
वीडियो देखें……….
