HomeNews Headlinesगर्व का क्षण: जब SP बेटी को DCP पिता ने गर्व से...

गर्व का क्षण: जब SP बेटी को DCP पिता ने गर्व से ठोका सैल्युट

हैदराबाद/तेलंगाना………..


हैदराबाद पुलिस सेवा में डीसीपी पद पर तैनात उमामहेश्वर शर्मा को अपनी बेटी पर बहुत गर्व होता है। वे पिछले तीन दशक से पुलिस कीसेवा में हैं। लेकिन आज उन्हीं के विभाग में उनकी बेटी उनसे सीनियर पद पर नियुक्त की गई हैं। वे बताते हैं कि मैं जब भी ड्यूटी के दौरान अपनी बेटी को देखता हूं उसे सैल्यूट करता हूं। उनकी बेटी सिंधु शर्मा ने चार साल पहले ही पुलिस आईपीएस ऑफिसर के तौर पर पुलिस सेवा ज्वाइन की है।



गर्व का दिन………


रविवार का दिन डीसीपी उमामहेश्वर शर्मा के लिए काफी सुखद दिन रहा। वे अपने आप को दुनिया के सबसे भाग्यशाली पिता मान रहे होंगे। जब वे ड्यूटी पर अपनी बेटी के साथ थे तो उन्होंने उसे सैल्यूट किया। बताया जाता है कि उनकी बेटी सिंधु ने तेलंगाना के जगतियाल जिले में एसपी के पद पर ज्वाइन किया है।


क्या है मामला………..


पिता उमामहेश्वर ने बताया, यह पहली बार है जब हम अपनी ड्यूटी के दौरान आमने-सामने आए हैं। मैं अपनी बेटी के साथ काम करके खुद को बेहद सौभाग्यशाली समझता हूं। उमामहेश्वर जो तीन दशक पहले सब इंस्पेक्टर के तौर पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और हाल ही में आईपीएस रैंक से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि वह मेरी सीनियर है। जब मैं उसे देखता हूं, मैं उसे सैल्यूट करता हूं। हम दोनों घर के बाहर अपनी-अपनी ड्यूटी निभाते हैं लेकिन घर पर हम एक आम बाप-बेटी की तरह हैं।

उमामहेश्वर शर्मा जो अगले साल पुलिस सेवा से रिटायर हो रहे हैं, वे वर्तमान में हैदराबाद में मलकाजगिरी इलाके में डीसीपी के पद पर तैनात हैं जबकि उनकी बेटी सिंधु शर्मा 2014 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। ये दोनों पुलिस बाप-बेटी की जोड़ी तब पहली बार आमने-सामने आई जब रविवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके कोंगारा कलान पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की जन बैठक आयोजित की गई थी। इस पब्लिक रैली में दोनों बाप-बेटी अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!