भिंड/मध्यप्रदेश…………..
एससी- एसटी एक्ट के विरोध में युवाओं का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को भिंड-दतिया सांसद डॉ.भागीरथ प्रसाद को पोस्ट ऑफिस के एक कार्यक्रम में जगदीश मैरिज गार्डन में आना था। यहां पर आने से पहले ही युवाओं ने विरोध की तैयारी कर ली थी। इसकी भनक सांसद को लग गई तो वे विरोध से बचने के लिए पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस की गाड़ी में बैठकर आयोजन स्थल पर पहुंचे। लेकिन युवाओं ने यहां भी उन्हें न केवल घेर लिया बल्कि उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए काले झंडे भी दिखाए। इस दौरान युवाओं की पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। युवाओं में सांसद के प्रति नाराजगी उनके द्वारा लोकसभा में एससी-एक्ट के पक्ष में दिए गए भाषण को लेकर थी।
क्या था मामला………….
शनिवार की दोपहर 2 बजे सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद को जगदीश मैरिज गार्डन में पोस्ट आफिस द्वारा आयोजित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक्सेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आना था। सांसद की आने की सूचना पर सवर्ण समाज के करीब 70 युवा हाथों में काले झंडे लेकर गार्डन के गेट पर एकत्रित हो हुए। लेकिन सांसद भागीरथ के आने में देरी होने पर उन्होंने केंद्र सरकार और स्थानीय नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दी। दोपहर तीन बजे सांसद डॉ.भागीरथ प्रसाद एसपी रूडोल्फ अल्वारेस की गाड़ी में बैठक कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए तो युवाओं ने गाड़ी को मैरिज गार्डन के बाहर रोकर सवर्ण एकता जिंदाबाद, भाजपा मुर्दाबाद आदि के नारे लगाते हुए सांसद को काले झंडे दिखाए। मालूम हो यह प्रदर्शन किसी भी संगठन के बैनर तले नहीं हुआ। वहीं प्रदर्शन के दौरान एसपी रूडोल्फ अल्वारेस ने युवाओं से चर्चा करते हुए उनकी बात को सुनकर कहा कि जब-तक मैं जिले का एसपी हूं, तब-तक किसी निर्दोष पर एससी-एसटी एक्ट नहीं लगने दूंगा। अगर किसी कारणों से लगता भी तो मामले की जांच करना मेरी जिम्मेदारी रहेगी।
वीडियो देखें…………
