HomeNews Headlinesपुलिस ने शातिर नकबजनी चोर को 2.50 लाख के आभूषणों सहित दबोचा

पुलिस ने शातिर नकबजनी चोर को 2.50 लाख के आभूषणों सहित दबोचा

ग्वालियर/मध्यप्रदेश……….


ग्वालियर के थाटीपुर थानांतर्गत पिछले कुछ दिनों से दिन दहाड़े सूने घरों को निशाना बना रहा शातिर चोर मनीष उर्फ लल्ला जाटव निवासी कबीर कॉलोनी पुलिस गिरफ्त में आ गया है । उसने तीन जगह चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नगदी सहित ढाई लाख के सोने चांदी के जेवरात बरामद किये हैं। 


क्या था मामला……….


ग्वालियर में दिन में बढ़ी चोरियों के बाद एसपी नवनीत भसीन ने पुलिस अधिकारियों को इस पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने चोरी की घटनाओं और बदमाशों पर नजर रखना शुरू की। ठाठीपुर पुलिस को एक जगह सीसीटीवी में संदेही युवक दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक को ट्रेस किया और पकड़ा तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार चोर मनीष जाटव ने आठ दुकान, दर्पण  कॉलोनी और सुरेश नगर की तीन चोरियां स्वीकार कर लीं पुलिस ने मनीष के कब्जे से ढाई लाख रुपये के नगदी और सोने चांदी के जेवर बरामद किये हैं। मनीष पर 6 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!