लखनऊ/उत्तरप्रदेश………..
केरल की मदद के लिए पूरा देश जैसे साथ खड़ा हो गया है। सरकार जहां लोगों को बचाने और राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहीं हैं, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और अन्य प्रदेशों की सरकारें भी अपनी ओर से पूरी मदद कर रहे हैं। मदद करने वालों में अब उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम भी जुड़ गया है। केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों और संकटग्रस्त राज्य को वापस पटरी पर लाने के उद्देश्य से देश भर से सहायता राशि और सामानों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है।
इस बीच उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने अपील जारी की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अफसरों और पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वह केरल में आई बाढ़ में पीड़ितों की राहत के लिए एक दिन का वेतन दान दें।
डीजीपी ने ट्वीट करके की अपील……….
डीजीपी ओपी सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वह बाढ़ के कारण भारी जान और माल के नुकसान से दुखी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस केरल की जनता की सुरक्षा और बेहतरी के लिए कामना करने करती है। इसके साथ ही डीजीपी ने यूपी पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वे एक दिन की तनख्वाह केरल बाढ़ राहत के लिए दान दें।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री अलग से भी भेजी जाएगी। मृत्युंजय कुमार की मानें तो यूपी सरकार आगे भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करती रहेगी। वहीं यूपी सरकार यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देगी।
अलग-अलग प्रदेशों की सरकारें कर रही है मदद……….
संकट की इस घड़ी में भारतीय रेलवे भी केरल के नागरिकों की मदद के लिए आगे आ गया है। रेलवे ने विशेष ट्रनों के जरिए 7 लाख लीटर पीने का पानी केरल के लिए रवाना किया है।
महाराष्ट्र सरकार केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 20 करोड़ रुपए की मदद कर रही है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात सरकार 10-10 की मदद कर रही हैं।
कैसे कर सकतें हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद……….
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर लगातार बता रहे हैं कि कैसे आप बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं। आप सीधे इस लिंक को क्लिक कर पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
https://donation.cmdrf.kerala.gov.in/
आप चेक/ड्राफ्ट/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसा भेज सकते हैं
Account number: 67319948232
Bank: SBI
Branch: City Branch, TVM
IFSC Code: SBIN0070028
Name of Donee: CMDRF
PAN detail: AAAGD0584M
SWIFT CODE: SBININBBT0
