HomeNews Headlinesयूपी पुलिस ने एनकाउंटर में गौतस्करों को दबोचा,मुठभेड़ में एसआई को गोली...

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में गौतस्करों को दबोचा,मुठभेड़ में एसआई को गोली लगी

मेरठ/उत्तरप्रदेश………..


उत्तरप्रदेश के मेरठ में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग इलाकों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पहली मुठभेड़ सरधना इलाके में रोड होल्डअप की फिराक में लगे गोतस्करों से हुई। जिसमें एक बदमाश और एसआई विकास चौहान को गोली लग गई। पुलिस ने चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिविल लाइन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में फरीदाबाद से वांटेड चल रहा बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


क्या है मामला……….


एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सरधना क्षेत्र के कालंद रोड पर कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरधना पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि गोतस्कर असलम, नौशाद, कदीर, शारुख निवासी खिर्वा जलालपुर सरधना शातिर किस्म के बदमाश है। ये लोग काफी लंबे समय से गोकशी का काम कर रहे हैं पुलिस की कार्रवाई में असलम के पैर में गोली लगी है। एसपी के मुताबिक, सभी गो तस्करों पर तमाम गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। वहीं असलम पर हत्या, लूट, गैंगस्टर और गोतस्करी के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें कायम हैं। पुलिस को काफी दिनों से इस गैंग की तलाश थी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।


दूसरी मुठभेड़……….


दूसरी मुठभेड़ सिविल लाइन के यादगारपुर में हुई जहां मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश की पहचान दानिश के रूप में हुई।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि 48 लाख रुपये कैश चोरी के मामले में दानिश फरीदाबाद से वांटेड चल रहा था। फरीदाबाद पुलिस से छिपकर वह मेरठ में आ गया था। इस गैंग के बाकी साथी दूसरे जिलों में सरेंडर कर चुके हैं। दानिश पर चोरी और लूट के कई मुकदमें दर्ज हैं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!