HomeNews Headlinesसुल्तानगढ़ वाटरफॉल हादसा:नदी ने 7 शव उगले,2 की तलाश अभी भी जारी

सुल्तानगढ़ वाटरफॉल हादसा:नदी ने 7 शव उगले,2 की तलाश अभी भी जारी

शिवपुरी/मध्यप्रदेश………


शिवपुरी के सुल्तानगढ़ वाटरफॉल में बहे लोगों में से 7 युवकों के शव मिल गए हैं। दो दिन की लगातार कोशिश के बाद एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने उनके शव ढूंढ निकाले इन सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है अब बाक़ी बचे दो युवकों की तलाश है। जिन लोगों की लाश बरामद हुई वो सभी ग्वालियर के रहने वाले हैं। मोहना थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दो युवक अभी भी लापता हैं उनकी तलाश अभी जारी है एनडीआरएफ ने गुरुवार से ये रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। धीरे-धीरे एक के बाद एक 7 युवकों के शव मिलते गए। एनडीआरएफ को उम्मीद है कि जल्द ही बाक़ी बचे युवकों के शव भी ढूंढ निकाले जाएंगे।


पहचान हुए शवों के नाम……….


1.फैज अली पुत्र मसीद अली घोसीपुरा रेलवे स्टेशन अहमद नगर ग्वालियर।


2.ऋषिकांत पुत्र श्याम लाल कुशवाह शिंदे की छावनी।


3.सोनू उर्फ प्रिंस अभिषेक पुत्र रामसेवक कुशवाह निवासी गिरवई जिला ग्वालियर।


4.लोकेन्द्र सिंह कुशवाह गिरवई जिला ग्वालियर।


5.भूपेश पुत्र गोपाल कुशवाह उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 65 गिरवाई।


6.विशाल पुत्र प्रदीप चौहान उम्र 21 साल निवासी चार शहर का नाका।


क्या था मामला……….


दरअसल,सुल्तानगढ़ वॉटर फॉल में बुधवार को ये हादसा हुआ था। 15 अगस्त को बड़ी संख्या में लोग यहां पिकनिक मनाने गए थे। इलाके में बारिश हो रही थी अचानक बरसाती नाले में पानी बढ़ने से वॉटर फॉल में तेज़ बहाव आ गया और बड़ी संख्या में लोग उस बहाव में फंस गए। कुछ लोगों को तो तत्काल ही एयरलिफ्ट कर लिया गया था। बाकी बचे करीब 45 लोगों को स्थानीय जांबाज़ युवकों और एनडीआरएफ के प्रयास से बचा लिया गया था। लापता युवकों की तलाश की जा रही थी।ऐसी आशंका है कि सेल्फी लेने के चक्कर में पर्यटक वॉटरफॉल के नजदीक बहाव वाली जगह पर चले गए थे।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!