लखनऊ/उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 43 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल में 16 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार की शाम तबादला सूची जारी की।
जारी सूची के अनुसार, आईपीएस अधिकारी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को सोनभद्र, चक्रेश मिश्र को संभल, सुकीर्ति माधव को शामली, डॉक्टर कौस्तुभ को संतकबीरनगर, अपर्णा गौतम को औरैया, सुनीति को अमरोहा, विपिन टाडा को बलिया, अविनाश पांडेय को मैनपुरी, नीरज कुमार जादौन को हापुड़, अमित कुमार द्वितीय को चंदौली का एसपी बनाया गया है।
इनके अलावा प्रमोद कुमार को ललितपुर, अशोक कुमार मीना को फतेहगढ़, अजय कुमार को फिरोजाबाद, प्रशांत वर्मा को कन्नौज, हेमंत कुटियाल को बलरामपुर और सतपाल को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही संजीव सुमन और रवि कुमार को पुलिस उपायुक्त लखनऊ आयुक्तालय और अभिषेक को पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर आयुक्तालय के पद पर तैनाती दी गई है।
लिस्ट देखें


इसके साथ ही 19 के बाद 24 और आईपीएस अफसरों के तबादले
आशीष श्रीवास्तव एसपी इंटेलिजेंस लखनऊ
यमुना प्रसाद staff officer IG पीएसी मुख्यालय
नित्यानंद राय एसपी इंटेलिजेंस लखनऊ
बृजेश सिंह एसपी up112 लखनऊ
देवेंद्र नाथ एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ
देव रंजन वर्मा एसपी एसआईटी लखनऊ
स्वप्निल ममगाईं एसपी EOW लखनऊ
चारू निगम कमांडेंट पीएसी मेरठ
अपर्णा गुप्ता एसपी रेलवे मुरादाबाद
मिर्जा मंजर बेग एसपी पावर कारपोरेशन
अनिल मिश्रा एसपी प्रशासन डीजीपी मुख्यालय
सचिंद्र पटेल एसपी एटीएस लखनऊ
सोनम कुमार एडिशनल एसपी ग्रामीण गोरखपुर
निपुण अग्रवाल एडिशनल एसपी शाहजहांपुर
केशव कुमार एडिशनल एसपी मेरठ
के वेंकट अशोक एडिशनल एसपी आगरा
इराज राजा एडिशनल एसपी गाजियाबाद
सत्यजीत गुप्ता एडिशनल एसपी आगरा
कुलदीप सिंह गुनावत एडिशनल एसपी अलीगढ़
आदित्य लंगे एडिशनल एसपी वाराणसी सुरक्षा
अर्पित विजय वर्गी एडिशनल एसपी मुजफ्फरनगर
कासिम आब्दी एडिशनल डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट
सौरभ दीक्षित एडिशनल एसपी प्रयागराज
अतुल शर्मा एडिशनल एसपी सहारनपुर
