“किसान के परिवार का कहना है कि उन पर करीब चार लाख रुपए का कर्ज़ था फसल की सही कीमत नहीं मिल पाने की वजह से पूरा परिवार कई दिन से तनाव में था”
होशंगाबाद/मध्यप्रदेश……….
मध्यप्रदेश में किसानों की खुदकृुशी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला होशंगाबाद ज़िले का है जहाँ कर्ज़ से परेशान एक किसान ने ज़हर पीकर जान दे दी।
क्या है मामला………
मामला होशंगाबाद जिले के गड़ाघाट गांव का है। यहां के 40 साल का किसान बृजमोहन पटेल कर्ज़ के बोझ से परेशान था कर्ज़ ना पटा पाने के कारण वो लगातार तनाव में था। परेशान बृजमोहन ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है किसान पर चार लाख का कर्ज़ था।
बृजमोहन ने रविवार शाम को ज़हरीला पदार्थ खा लिया मुंह से झाग निकलता देख परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर आए जहाँ किसान की गंभीर हालत देख किसान को होशंगाबाद रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
