HomeNews Headlinesउत्तराखंड बस हादसा:खाई में गिरी बस 48 की मौत,कई घायल,और बढ़ सकती...

उत्तराखंड बस हादसा:खाई में गिरी बस 48 की मौत,कई घायल,और बढ़ सकती है मृतकों की संख्याँँ

कोटद्वार/उत्तराखंड……..


उत्तराखंड में कोटद्वार में एक बस के खाई में गिरने से 48 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।




12 घायलों को धुमाकोट से रामनगर रेफर किया गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर दुर्घटना की जानकारी ली है। मौत के वास्तविक आंकड़ों पर किसी आला अधिकारी ने जानकारी नहीं दी है। विभिन्न सूत्रों से मृतकों की संख्या अलग-अलग बताई जा रही। 


क्या है मामला……..


रविवार की सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर कोटद्वार में नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) खाई में गिर गई। वहीं राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम भी रवाना हुई है। जानकारी के मुताबिक बस भौन से रामनगर जा रही थी और ग्वीन पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक 28 सीटर इस बस में 50 से ज्यादा लोगों को भर कर ले जाया जा रहा था। हादसे में मरने वाले लोग पौड़ी और रामनगर के बताए जा रहे हैं।




बताया गया कि बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे गदेरे (बरसाती नाले) में गिरी है। स्थानीय लोगों और पुलिस, प्रशासन की टीम के द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम हेलीकॉप्टर से मौके के लिए रवाना की गई। 

घायलों को रेस्क्यू के लिए देहरादून के सहस्रधारा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर भेजा गया है। एसडीआरएफ के आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि टीम देहरादून से रवाना हो चुकी है। गंभीर रूप से घायलों को देहरादून लाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त कर मुआवजे की घोषणा……..


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलीकॉप्टर से घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धुमाकोट के हादसे पर संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन को तत्काल राहत बचाव कार्य के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर घायलों को उपचार के लिए देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को फोन पर इस दुर्घटना के बारे में बताया है। उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। वहीं राज्यपाल केके पॉल ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!