HomeNews Headlinesमहाराणा प्रताप जयंती पर शौर्य यात्रा में उपद्रवियों ने पथराव आगजनी की,धारा...

महाराणा प्रताप जयंती पर शौर्य यात्रा में उपद्रवियों ने पथराव आगजनी की,धारा 144 लागू

शाजापुर/मध्यप्रदेश……..


मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर निकल रहे चल समारोह में पथराव के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


क्या है मामला…….


जानकारी के अनुसार,शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत समाज द्वारा नई सड़क से बस स्टैंड तक शौर्य यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा जब मनिहारवाड़ी क्षेत्र में पहुंची तो यहां मंदिर के पास बने मंच से जुलूस का स्वागत किया गया।इसी बीच, कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।

पथराव की इस घटना के बाद जुलूस निकाल रहे लोग भी उग्र हो गए। कुछ देर बाद विवाद हिंसक रूप ले लिया इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी आशंका बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए। विवाद ज्यादा न बढ़े इसलिए एहतियात के तौर पर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई। पूरे शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!