“चंबल में हर्ष फायर से मौत का यह पहला मौका नहीं है शादियों के सीजन में इस तरह की घटना चंबल में आए दिन होती है हर्ष फायरिंग में सैंकड़ों मौते होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई कारगर प्लान तैयार नही कर सका है”
मुरैना/मध्यप्रदेश……..
मुरैना में फलदान समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मामत में तब्दील हो गई, पुलिस ने हर्ष फायर करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने देशी कट्टे से फायर किया था।
क्या है मामला……..
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित गुलाब गार्डन ने रामकृपाल सिंह तोमर के घर उनके बेटे का फलदान आया था। राजस्थान के धौलपुर से दुल्हन पक्ष समारोह में लग्न टीका लेकर आए थे।
फलदान की रस्म के दौरान चंबल की पुरानी परिपाटी के चलते एक के बाद एक फायर किए गए। हर्ष फायर के दौरान एक गोली दूल्हे के फूफा कुंअर सिंह सिकरवार को लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फलदान के दौरान चारों तरफ से गोलियां चल रही थी।
गुलाब गार्डन में हर्ष फायर से मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक से देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
