ग्वालियर/मध्यप्रदेश…….
दिन प्रतिदिन बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था से परेशान आम जनता के लिए ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस एक नया प्रयोग करने जा रही है जिससे शहर की बदहाल पड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में सहायता मिलेगी साथ ही आमजन को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगा। जिससे स्मार्ट सिटी की और कदम बढ़ा रहा ग्वालियर देश में रोल मॉडल बन पायेगा।
क्या है ट्रैफिक पुलिस का नया प्रयोग……..
स्मार्ट सिटी योजना में शामिल होने के बाद शहर की ट्रेफिक व्यवस्था सुधारना प्रशासन के लिए चुनौती है। इसके लिए प्रशासन प्रयोग के तौर पर आकाशवाणी तिराहे पर थ्री डी वर्चुअल लाइट सिस्टम से ट्रैफिक कंट्रोल करेगा। यहां थ्रीडी इमेज से बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात कंट्रोल करेगा। प्रशासन ने इसके लिए भोपाल की साक्षी इंटर प्राइजेज के साथ इसके लिए फ्री डेमो देने का अनुबंध किया है। यदि ये प्रयोग सफल हो जाता है तो शहर के सभी चौराहों तिराहों पर इसे लागू किया जायेगा और शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से ना केवल छुटकारा मिलेगा बल्कि यातायात भी व्यवस्थित रहेगा।
