HomeNews Headlinesनही रहे हाई प्रोफाइल संत भय्यू जी महाराज,खुद को गोली मारकर की...

नही रहे हाई प्रोफाइल संत भय्यू जी महाराज,खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

“बता दें कि इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग स्थित घर पर उन्होंने दाहिनी कनपटी पर गोली मारी है, पुलिस ने इसकी पुष्टि की है बताया जा रहा है कुछ दिनों से वो डिप्रेशन में थे,इसके पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है”



इंदौर/मध्यप्रदेश……..


राजनीति से बॉलीवुड तक के गलियारों में उच्ची पैठ रखने वाले और हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले हाईप्रोफाइल संत भय्यू महाराज द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, बताया जा रहा है कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस की एफएसएल टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बड़ी संख्या में उनके अनुयायी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। कभी मॉडलिंग करने वाले भय्यू जी महाराज के देश भर में अनगिनत फॉलोवर हैं, यह घटना सभी को हतप्रभ करने वाली है।

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। उनकी पत्नी माधवी का दो साल पहले निधन हो चुका है। 30 अप्रैल 2017 को शिवपुरी की डॉ. आयुषी से उन्होंने दूसरी शादी की थी साल भर पहले ही दूसरी शादी के बाद इस खबर से पूरा देश आश्चर्य में पड़ गया है।


कैसे आये थे चर्चा में……..


1968 को जन्में भय्यू महाराज का असली नाम उदयसिंह देखमुख है। वे शुजालपुर के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते है। उनका कई हाईप्रोफाइल लोगों से संपर्क रहा है। वे चर्चा में तब आए जब अन्ना हजारे के अनशन को खत्म करवाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने अपना दूत बनाकर भेजा था। बाद में अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था। पीएम बनने के पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी सद्भावना उपवास पर बैठे थे। तब उपवास खुलवाने के लिए उन्होंने भय्यू महाराज आमंत्रित किया था।


राजनीति से बॉलीवुड तक के गलियारों में थी उच्ची पैठ……


राजनीति, बॉलीवुड हो या बिजनेस की दुनिया की दिग्गज हस्तियां, सभी जगह भय्यू महाराज के अनुयायी थे। अपने ग्लैमर अंदाज के कारण उनकी एक अलग पहचान थी। शान्ति का सन्देश देने वाले एक आध्यात्मिक संत का इस तरह का कदम उठाना देश भर को आश्चर्य में डाल रहा है। उनके आश्रम में आने वाले पहले वीआईपी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे। उनके बाद देश के कई बड़े नेता, अभिनेता, गायक और उद्योगपति उनके आश्रम आ चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पीएम नरेंद्र मोदी, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और मनसे के राज ठाकरे, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, अनुराधा पौडवाल, फिल्म एक्टर मिलिंद गुणाजी भी शामिल हैं। वहीं मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्री विधायक महाराज को मानते थे।


देश के नामी ग्रामी राजनेताओं एवं बॉलीवुड सिंगर के साथ भय्यू जी महाराज…….







क्या लिखा सुसाइड नोट में…….


भय्यू महाराज ने मंगलवार को इंदौर शहर में सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने निवास पर खुद को गोली मारी

भय्यूजी महाराज ने जिस स्थान पर आत्महत्या की वहां पर एक पन्ने का सुसाइड नोट पुलिस को मिला है । उस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है।

भय्यूजी महाराज  ने सुसाइड नोट में लिखा है कि कई दिनों से घर के तनाव के कारण में परेशान था। दरअसल, उन्होंने सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है, जिसमे लिखा है आई एम हैविंग टू मच स्ट्रेस आउट फेड अप। समबडी शुड बी देअर टू हैंडल ड्यूटी ऑफ फैमिली।


Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!