HomeNews Headlinesअपराधियों पर नकेल कसने के लिए,एनकाउंटर के बाद अब जल्द लागू होगी...

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए,एनकाउंटर के बाद अब जल्द लागू होगी घेराबंद योजना

लखनऊ/उत्तरप्रदेश……..


यूपी पुलिस जल्द ही एक 'घेराबंद योजना' लागू करने जा रही है इस योजना के शुरू होने के बाद अपहरण, लूट और हत्या जैसी जघन्य वारदातों को अंजाम देकर हाईवे और लिंक रोड से गैर जनपदों के रास्ते भागने वाले बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ के तहत जोन के सभी जनपदों को जाने वाले हाईवे और लिंक रोड के आउटर पर 63 ड्यूटी स्थल चिन्हित किए गए हैं इन स्थलों पर 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी योजना को अंतिम रूप देने से पहले शहर की सीमा के सभी निकास बिंदुओं पर एक विस्तृत भौगोलिक सर्वेक्षण करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।


अधिकारियों ने दी सहमति…….


लखनऊ की एक घटना का उदाहरण देते हुए आईजी रेंज कहते है कि बीते दिनों लामार्टीनियर के छात्र का अपहरण करने वाले बदमाश सीतापुर रोड के रास्ते भागे थे बदमाशों तक पहुंचने में कैमरे काफी मददगार साबित हुए थे जिससे महज कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस ने छात्र को सीतापुर से बरामद कर लिया था।


कैसे काम करेगी योजना…….


बताया जाता है शहर में आपराधिक वारदात होते ही इन ड्यूटी स्थलों में तैनात पुलिसकर्मियों के वायरलेस पर मैसेज प्रसारित कर दिया जाएगा, जिसके बाद शहर की सीमाएं सील कर दी जाएंगी और किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के आने-जाने नहीं दिया जाएगा।

लखनऊ के आईजी रेंज सुजीत पांडेय ने बताया कि घेराबंद योजना के तहत हाईवे और लिंक मार्ग पर 63 ड्यूटी स्थल चिन्हित किए गए हैं इसके लिए 15 पेट्रोलिंग वैन और 200 पुलिसकर्मियों की मांग की गई है

प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए डीजीपी मुख्यालय भेजा गया है और हरी झडी मिलते ही इसे प्राथमिकता से लागू किया जाएगा।


आईजी ने मीडिया को बताया…….


घेराबंद योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए आईजी रेंज सुजीत पांडेय बताया कि हाईवे और लिंक सड़कों को चिन्हित किए गए है, जहां 63 ड्यूटी प्वाइंटों पर 24 घंटे पुलिस की निगरानी होगी पुलिसकर्मी यहां पावर रिस्पास वैन और बाइक से गश्त करेंगे वैन पर 3-4 और बाइक पर 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होगी, जिनके पास अत्याधुनिक शस्त्र होंगे

आईजी रेंज बताते है कि जमीनी तौर पर इसका प्रैक्टिकल किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस योजना के शुरू होने से किडनैपिंग, हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों का पुलिस जल्द खुलासा करेगी शहर के अंदर और हाईवे पर 400 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो शहर से लेकर हाईवे तक 78 लोकेशन पर लगाए जाएंगे।

इसके अलावा यहां अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मॉनीटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होगी अपराधियों के मार्गो को अवरुद्ध करने के लिए स्थलों पर बैरियर भी लगाए जाएंगे।

फिलहाल, पुलिस इस योजना को धरातल पर लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है जिससे अपराध पर शिंकजा कसा जा सके।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!