मथुरा/उत्तरप्रदेश…….
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देर रात चली गोली से परिसर में हड़कंप मच गया मामला उत्तरप्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा के अतिसंवेदनशील स्थान श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर का है जहाँ गुरूवार देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया गोलीबारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के गेट नम्बर एक पर पीएसी हेडकांस्टेबल के एके 47 रायफल से हुई, जिसमें खुद 57 वर्षीय हेड कांस्टेबल सत्य नारायण के घायल हो गया गोली हेड कांस्टेबल के पेट में लगी है, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
एसएसपी ने मीडिया को बताया……..
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सरकारी असलहे से हुई गोलीबारी और गोलीबारी की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि
प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या या गलती से गोली चलने का लगता है फिलहाल पूरे मामले की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित हेड कांस्टेबल सत्य नारायण कासगंज के सोरो का रहने वाला है, जो 8 पीएसपी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है
सत्य नारायण को श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर के गेट नम्बर एक पर 5 दिन पहले ही तैनात किया गया था।
घटनास्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी…….
