बता दें कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 10 हत्याओं में वांछित कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित। झुन्ना पंडित पर हत्या, रंगदारी, बलवा, समेत दो दर्जन से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। झुन्ना पंडित फिलहाल चित्रकूट जेल में बंद है पंजाब में इसकी गिरफ्तारी हुई थी।
वाराणसी/उत्तरप्रदेश……..
मुख्तार अंसारी गैंग पर कसा शिकंजा वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 10 हत्याओं में वांछित कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित को 11 अक्टूबर 2019 को पंजाब में रूपनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। झुन्ना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम रख रखा था। वाराणसी में दिव्यांग हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त श्रीप्रकाश मिश्र उर्फ़ झुन्ना पंडित के वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के लालपुर चौकी अंतर्गत हाशिमपुर में स्थित दो मंज़िला मकान को गैंगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत कुर्क किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी गुलाबचंद, एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी और एसीएम चतुर्थ शुभांगी शुक्ला के साथ चार थानों की फ़ोर्स मौके पर मौजूद रही।
क्या है पूरा मामला…………….
प्राप्त जानकारी के अनुसार,एडीएम सिटी गुलाबचंद ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशनुसार श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ़ झुन्ना पंडित पुत्र नंदलाल मिश्रा निवासी झोरी थाना बलुआ जिला चंदौली, का एक मकान हाशिमपुर रामदत्तपुर थाना लालपुर पांडेयपुर वाराणसी में आराजी संख्या 155 में रकबा 81.784 वर्ग मीटर मौजा हाशिमपुर में बने दो मंजीला मकान व रकबा 111.514 वर्ग मीटर को गैंगेस्टर एक्ट 14(1) के तहत कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है। कुर्की करने पहुंची टीम से घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस से पहले बहस की लेकिन पुलिस के सख्त तेवर देख कुछ ही देर बाद खुद ही घर के बाहर निकल गयी। एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया की वाराणसी के कुख्यात गैंगस्टर अपराधी श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पण्डित जिसका सम्बन्ध मुख्तार अंसारी गैंग से था के विरूध्द गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत लगभग 60 लाख रु मूल्य की संपत्ति /मकान हासिमपुर व लमही लालपुर पाण्डेयपुर को जब्त व कुर्क किया गया। गैंगस्टर झुन्ना पंडित जिस पर 40 से अधिक मुकदमे है वाराणसी में सनसनी खेज हत्या करने के बाद पंजाब के रोपण से असलहों के साथ गिरफ्तार हुआ था।
कौन है श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित……………
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के गांव हासिमपुर के रहने वाले 24 वर्षीय झुन्ना पंडित ने 16 साल की उम्र में पहली हत्या की थी। इससे पहले 15 साल की उम्र में उस पर इरादा ए कत्ल का केस दर्ज हो चुका था। पंडित पर हत्या के 10 मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में उस पर हत्या, अपहरण और फिरौती के 20 केस दर्ज हैं। पंडित सिर्फ नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। आरोपित पर दर्ज हत्या के 10 मामलों में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ कत्लकांड भी शामिल है।
दोनों हाथों से अपने शिकार पर कर सकता है फायर
आरोपित झुन्ना पंडित दोनों हाथों से पिस्तौल चला सकता है। वह वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल का ही प्रयोग करता है। उत्तर प्रदेश में वह बसपा के एक और भाजपा के एक वर्कर की हत्या भी कर चुका है। झुन्ना पर यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत छह केस दर्ज हैं।
वीडियो एसपी सिटी………….
