HomeNews HeadlinesVIDEO:आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा ढाई लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे को...

VIDEO:आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा ढाई लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे को लेकर चंबल में अलर्ट

“बता दें कि विकास और उसके साथियों के वाहन उत्तर प्रदेश के औरैया इलाके में बरामद हुए थे ऐसे में आशंका है कि विकास दुबे फरारी काटने के लिए सीमावर्ती ग्वालियर-चंबल अंचल में पनाह ले सकता है”



ग्वालियर/चंबल संभाग/मप्र………..


उत्तर प्रदेश में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले ढाई लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे की ग्वालियर चंबल में पनाह लेने की आशंका है। यही वजह है कि अब ग्वालियर चंबल पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए सतर्क हो गई है।

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद यूपी का गैंगस्टर विकास दुबे फरार हो गया था। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में यूपी पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि विकाश दुबे चंबल इलाके में छुप सकता है। यूपी पुलिस के अधिकारी लगातार चंबल जोन के अधिकारियों से संपर्क में हैं। चंबल इलाके के जिलों में पुलिस भी सघन जांच अभियान चला रही है। क्योंकि चंबल के जिले यूपी और राजस्थान के बॉर्डर से लगते हैं।

एमपी पुलिस को मिले इनपुट्स के बाद सभी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमावर्ती चेक पोस्ट पर हर आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है। क्योंकि ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके से एक बार विकास दुबे की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस इलाके में उसके अच्छे संपर्क भी हैं। ऐसे वह बीहड़ के इलाके में शरण ले सकता है।


क्या है पूरा मामला……………


प्राप्त जानकारी के अनुसार,चंबल रेंज के आईजी मनोज शर्मा ने कहा कि हमारे पास अभी विकास दुबे के बारे में कोई ठोस सूचना नहीं है। फिर भी हम लोगों ने मुरैना और भिंड जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। वहीं बीहड़ के आस-पास के गांव में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस की तरफ से कोई भी हमें सूचना मिलती है, तो हम तुरंत इस पर एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस के लगातार संपर्क में है। अगर हमें कोई ऐसी सूचना मिलती है, तो हम तत्काल उनके सहयोग के लिए खड़े होंगे। हमारी चंबल अंचल की पुलिस हर परिस्थिति में निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, ग्वालियर रेंज के आईजी राजाबाबू सिंह ने कहा कि ADG कानपुर नगर जोन जो मेरे बैचमैट भी हैं ने इन्फॉर्मेशन साझा करते हुए कहा है कि दुर्दांत आरोपी की लास्ट लोकेशन औरैया की आयी है हो सकता है कि वह चंबल क्रॉस करके भिंड या ग्वालियर में आया हो जिसे लेकर में और आईजी चंबल ने सर्चिंग पार्टी लगा दी हैं।हमारे द्वारा यूपी पुलिस को हर मदद दी जा रही है। उन्होंने दुर्दांत आरोपी को समाज का नासूर बताया।


आईजी राजाबाबू सिंह


वहीं चंबल क्षेत्र के डीआईजी राजेश हिंगणकर ने कहा कि हम लगातार यूपी पुलिस के संपर्क में हैं। भिंड और मुरैना जिलों के एसपी को यूपी के साथ लगने वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस हमेशा ही आपराधिक गतविधियों और अपराधियों की आवाजाही के मामले में चौकस रहती है।


पहले भी कई नामी बदमाशों फरारी काट चुकें हैं………..


गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल अंचल में पहले भी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई कुख्यात बदमाश फरारी काट चुके हैं, इस दौरान कई बदमाशों की गिरफ्तारी भी हुई है। राजस्थान के आनंदपाल, उत्तर प्रदेश के समीर जाट सहित कई नामी बदमाश ग्वालियर चंबल अंचल में रहे हैं, लिहाजा इस बात की आशंका है कि विकास दुबे छिपने के लिए ग्वालियर चंबल अंचल को अपना ठिकाना बना सकता है।


8 पुलिसकर्मियों के हत्यारा दुर्दांत आरोपी विकास दुबे…………..


गौरतलब है कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बिकरु गांव में कुख्यात बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था। विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इस हमले में गोली लगने से 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। वारदात के बाद फरार हुए विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। वही उसकी तलाश में 25 पुलिस पार्टियां उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं।


शहरों—गांवों में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं……….



यूपी के सभी 75 जिलें हाई अलर्ट पर हैं। चम्बल के बीहड़ से लेकर नेपाल बार्डर तक पुलिस की 60 टीमें, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ विकास दुबे और उसके गुर्गों को तलाशने में जुटी हुईं हैं। नाइट विजन कैमरे से लैस पुलिस जवान प्रदेश का कोना-कोना छान रहे हैं। रिश्तेदारों और साथियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। शहरों—गांवों में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पुलिस स्थानीय निवासी और राह चलते लोगों का हाथ पकड़कर, विकास दुबे का फोटो दिखाकर उसे पकड़वाने की अपील कर रही हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!