HomeNews Headlinesदुःखद:ड्यूटी पर तैनात CRPF के जवान की हार्ट अटैक से मौत

दुःखद:ड्यूटी पर तैनात CRPF के जवान की हार्ट अटैक से मौत

“बता दें कि मृत जवान हेमंथा कुमारा मूलतः कर्नाटक के हासन जिले के रहने वाले थे। मृतक के शव को उनके ग्रह ग्राम भेजे जाने की तैयारी की जा रही है”



सुकमा/छत्तीसगढ़………….


छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पदस्थ CRPF के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।


क्या है पूरा मामला…………..


प्राप्त जानकारी के अनुसार,दोरनापाल थाना क्षेत्र के डुब्बाटोटा स्थित CRPF-150 बटालियन कैम्प की यह पूरी घटना है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात मोर्चा ड्यूटी में तैनात आरक्षक हेमंथा कुमारा अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कैम्प में मौजूद जवानों को जैसे ही इसकी खबर लगी तो जवान को तत्काल उठाकर कैम्प के स्थानीय डॉक्टरों से उसकी जांच करायी। इसके बाद तबीयत बिगड़ती देख जवान को सुकमा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!