“बता दें कि माओवादी द्वारा आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 10 हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जाती है”
बीजापुर/छत्तीसगढ़………..
बस्तर रेंज में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत माड़ डिविजनल कमेटी क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत मिलिट्री प्लाटून नम्बर 16 का सक्रिय सदस्य, 02 लाख का इनामी माओवादी राजू ओयाम उर्फ जयमन ओयाम उम्र 19 वर्ष साकिन बोड़गा, पटेलपारा थाना भैरमगढ़ ने आज सीआरपीएफ डीआइजी कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप के समक्ष,सरेंडर किया। दरअसल,माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।
आपराधिक इतिहास………..
(1) वर्ष 2019 में ताकीलोड़ में पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में शामिल।
(2) वर्ष 2019 को ग्राम बोड़गा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना में शामिल।
