HomeNews HeadlinesSALUTE TO HOME GUARD:पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर,कोरोना से जंग...

SALUTE TO HOME GUARD:पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर,कोरोना से जंग लड़ रहें हैं जवान

बता दें कि होम गार्ड हेड क्वार्टर को भी एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। हालांकि जिन जवानों की ड्यूटी संक्रमित क्षेत्र में लगाई गई है उन्हें बचाव के सभी नियम कायदे बताए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनसे फोन पर संपर्क में हैं सभी जवानों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है।



भोपाल/मध्यप्रदेश………………


कोरोना के इस संकट काल में होमगार्ड्स के जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। डेंजर जोन हो या हॉटस्पॉट खतरे की हर जगह वो फ्रंट लाइन में तैनात हैं। करीब एक हजार होमगार्ड जवान डेंजर जोन में तैनात हैं।

ऐसा नहीं है कि कोरोना आपदा में सिर्फ पुलिसकर्मी ही ड्यूटी कर रहे हैं, बल्कि होमगार्ड के जवान भी पुलिस के साथ पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। वो फ्रंट लाइन में तैनात हैं इन होमगार्ड जवानों की ड्यूटी डेंजर जोन, हॉट स्पॉट, क्वॉरेंटीइन सेंटर्स और अस्पतालों में सबसे ज्यादा ड्यूटी लगा रखी है।

मध्यप्रदेश में 12000 जवान हैं होमगार्ड मुख्यालय ने इन सभी जवानों को अलग अलग जिलों में भेजा है। इन जिलों के कलेक्टर ने होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस की आवश्यकता के अनुसार इन जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है। कलेक्टर और एसपी जरूरत के हिसाब से होमगार्ड जवानों को पुलिस के साथ तैनात करते हैं। पुलिस के साथ होमगार्ड के जवान भी कोरोना आपदा के दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


एक हजार होमगार्ड जवान डेंजर जोन में तैनात………….


प्राप्त जानकारी के अनुसार,एडीजी डीसी सागर ने बताया कि अलग-अलग जिलों में तैनात होमगार्ड के जवानों में एक हजार जवान ऐसे हैं जो हॉटस्पॉट, क्वॉरेंटीइन सेंटर्स और उन अस्पतालों में ड्यूटी कर रहे हैं, जहां कोरोना वायरस मरीज़ों का इलाज चल रहा है। ड्यूटी के दौरान इन जवानों में भी कोरोना संक्रमण फैल गया है। अभी तक होमगार्ड के करीब 6 जवान कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो अधिकारी भी शामिल हैं सभी का इलाज चल रहा है। जल्द ही सभी होमगार्ड के जवान स्वस्थ होकर फिर से ड्यूटी पर लौटेंगे।

होमगार्ड के जवान के साथ एसडीआरएफ के करीब डेढ़ हजार जवान भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। इनकी अधिकांश तैनाती भोपाल इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में की गई है। यह जवान आपदा प्रबंधन के तहत कोरोना की ड्यूटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एडीजी डीसी सागर ने बताया कि फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए जाने वाली स्वास्थ विभाग की टीम के साथ SDRF के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले की जरूरत के हिसाब से इन जवानों की ड्यूटी ली जा रही है। सभी SDRF के जवान होमगार्ड के जवानों की तरह पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रहे हैं।

Live Share Market :
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!