भोपाल/मध्यप्रदेश……………
मध्यप्रदेश की राजधानी से बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर चाकुओं से हमला कर दिया। दरअसल लॉक डाउन का पालन कराने के लिए तलैया इलाके में स्थित इस्लामनगर पहुंची पुलिस पर बाहर घूम रहे कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बदमाश ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ मिलकर छह पुलिस कर्मियों पर हमला किया है।
क्या है पूरा मामला……………..
प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस ने इन लोगों को बाहर घूमने से रोका था। जिस पर तीन बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों पर दनादन छुरा चला दिया। एक पुलिसकर्मी के हाथ में तो दूसरे के कंधे में चोट लगी है। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि शाहिद कबूतर, मजिद मामू और मोहसिन कचौड़ी ने मिलकर दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। जब तक बाकी पुलिस कर्मी उनके पास मदद करने पहुंचते, आरोपित हमला कर भागने में कामयाब हो गए। जहां पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया है। वह इलाका कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। एक जमाती यहां कोरोना संक्रमित मिला था। तीनों आरोपित बदमाश हैं। उनका पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी है। उनके साथ घूम रहे 15 लोगों की तलाश की जा रही है।
बदमाशों के हमलें में घायल पुलिसकर्मी के कंधे में चोट
इनका कहना…………..
तलैया थाना टीआई डीपी सिंह के अनुसार शाहिदिया स्कूल के पीछे रात में 15 से 20 लोग समूह में घूम रहे थे। इस दौरान आरक्षक लक्ष्मण यादव और सतीश सिंह ने उनको घर जाने के लिए बोला। जिस पर यह लोग पुलिस से विवाद करने लगे।
