ग्वालियर/मध्यप्रदेश……………
कोरोना वायरस के खतरे के बीच आज ग्वालियर पुलिस द्वारा एक कोरोनावायरस अवेयरनेस रैली निकाली गई जिसमें 10 पुलिस आरक्षकों को कोरोना हेलमेट पहनाकर शहर के घनी बस्तियों भीम नगर नदी पार टाल मुरार थाटीपुर हजीरा किला गेट घोसीपुरा तानसेन रोड इत्यादि इलाकों में भ्रमण कराया गया तथा अनावश्यक घर के बाहर निकलने वाले बच्चों बुजुर्गों महिलाओं एवं सभी निवासियों को उसके संबंध में और इसके खतरे के संबंध में आगाह किया गया।
क्या है पूरा मामला………………
प्राप्त जानकारी के अनुसार,उक्त कार्यवाही क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक आनंद कुमार तथा सूबेदार प्रबल यादव के नेतृत्व में की गई इसी प्रकार यह कल कंपू जनकगंज और माधवगंज के सकरी गलियों वाले एरिया ऐसे इलाकों में यह अवेयरनेस कोरोना रैली निकाली जाएगी तथा लोगों को कोरोना की भयावहता एवं इसके खतरे के बारे में समझाया जावेगा कि जाकर संपूर्ण लॉक डाउन का पालन करें आज जिन इलाकों में उसका भ्रमण कराया गया वहां लोगों ने काफी पॉजिटिव असर देखने में मिला खासकर छोटे बच्चे और महिलाएं जो अनावश्यक घर से बाहर खेलने अथवा घूमने निकले हुए थे उनके अंदर एक सही मायने में जानकारी का प्रचार प्रसार हुआ कल यह कार्यवाही शहर के अन्य इलाकों में जारी रखी जावेगी साथ ही डबरा एवं भितरवार जैसे कस्बों में भी आगामी दिनों में इसका प्रचार-प्रसार किए किया जावेगा।
गलियों में लोगों को कोरोना संक्रमण के बारें में जागरूक करती पुलिस
