अंबेडकरनगर/उत्तरप्रदेश…………
उत्तरप्रदेश में पुलिसकर्मियों के मौत के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ताज़ा मामला अंबेडकरनगर जिले का है। जहाँ जैतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बब्बू लाल मिश्रा का शव उनके आवास में बुधवार की सुबह फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी तब हुईं जब जिले की एसओजी टीम के जवान किसी अपराधी के घर दबिश देने के लिए प्रभारी निरीक्षक बब्बू लाल मिश्रा को कई बार फोन किया मगर जवाब नहींं मिलने पर टीम के जवान खुद उनके आवास पहुंच गए। थाना अध्यक्ष के फांसी लगाने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फांसी लगाने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जिसके बद पुलिस टीम जांच में लग गयी है।
क्या है पूरा मामला………………

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बब्बू लाल मिश्रा जनपद गोंडा के थाना बेगमगंज अन्तर्गत अकौली उमरी बेग गांव के रहने वाले थे। वे अकेले ही आवास में रहते थे, जहां उनका शव कमरे में लटका मिला। सिपाहियों ने बताया ने बताया कि मंगलवार को रोज की तरह आधी रात को गश्त के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। प्रकरण को लेकर एसपी समेत पुलिस के अन्य अफसर मौके पर पहुंच तफ्तीश में लगे हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
